छठ महापर्व 2021: परेशान ना हों, गंगा जल चाहिए तो इस नंबर पर करें Call, बिहार के इस जिले में यह व्यवस्था लागू
छठ महापर्व 2021 बिहार के कटिहार सहित कई जिलों में छठ महापर्व की तैयारी चल रही है। गंगा जल के लिए कंट्रोल रूम 242400 पर करें काल। जिला प्रशासन घर तक पहुंचाएगा गंगा जल। आपात स्थिति से निपटने एसडीआरएफ की एक टुकड़ी की होगी प्रतिनियुक्ति।
संवाद सहयोगी, कटिहार। महापर्व छठ पर व्रतियों की सुविधा तथा शांति व सछ्वावूपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गई है। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रशासनिक स्तर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि खतरनाक छठ घाटों पर व्रती नहीं जाएं। उन्होंने लोगों से घरों में ही छठ पर्व मनाने की अपील भी की। डीएम ने कहा कि छठव्रतियों को घरों तक गंगा जल पहुंचाने के लिए इस बार व्यवस्था की गई है। कंट्रोल रूम के नंबर 06452-242400 पर काल कर छठव्रती अपना पता बता सकती हैं।
जिला प्रशासन उनके घर तक गंगा जल आवश्यका अनुरूप पहुंचाएगा। इसके लिए मनिहारी से टैंकर से गंगा जल लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से छठ घाटों पर आतिशबाजी नहीं करने की अपील की। घाटों पर सुरक्षा की द़ष्टि से एसडीआरपीएफ एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिविल डिफेंस एवं सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। जिले में 375 छठ घाट हैं। 15 छठ घाट को अतिसंवेदनशील तथा सात छठ घाट को संवेदनशील घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन श्रद्धालु करें। छठ घाटों पर कोरोना टीकाकरण व जांच की व्यवस्था रहेगी।
नदियों के जल स्तर में वृद्धि
डीएम ने कहा कि हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। छठ घाट में पानी अधिक होने के कारण बैरिकेडिंंग व लाल कपड़ा लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा को लेकर की जा रही व्यवस्था के बाद भी छोटे बच्चों को छठ घाटों पर ले जाने से बचने की अपील की जा रही है। घाटों पर साफ- सफाई तथा रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। घाट पर व्रतियों को कपड़ा बदलने के लिए पीएचइडी द्वारा चेजिंग रूम बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी। उन्होंने लोगों से घाट पर जाने के समय को घर को सूना नहीं छोडऩे की अपील भी की है।
सदर अनुमंडल के अतिसंवेदनशील छठ घाट
- 1. दुर्गास्थान बैगना नहर के पीछे
- 2. संत्सग मंदिर बैगना
- 3.संतोषी मंदिर बीजी गेट घाट
- 4.विजयबाबु पोखर घाट
- 5.रानी घाट
- 6. बाल़़ुघाट
- 7.कारी कोसी
- 8.बीएमपी सात घाट
- संवेदनशील घाट
- 1.बुद्व़ुचक घाट एक
- 2. बुद्व़ुचक घाट दो
- 3. शमशान घाट
- 4.शिवाजी नगर घाट
- 5.प्रखंड कार्यालय घाट
बारसोई अनुमंडल के संवेदनशील छठ घाट
- 1. चण्डी कालीस्थान छठ घाट
- 2.महानंदा नदी घाट
- 3.जोकर पंचायत अन्र्तगत मडिय़ा केचवा पोखर घाट
- 4.मरिया पुरंदह पोखर घाट
- 5.केलाबाड़ी पश्चिम पोखर घाट
- 6.सोंधा घाट
- 7. गोरखपुर मंदिर तालाब घाट
जिले के 15 छठ घाट अतिसंवेदनशील व सात संवेदनशील घोषित
जिला प्रशासन द्वारा जिले के 15 छठ घाटों को अतितसंवेदनशील तथा सात छठ घाटोंं को संवेदनशील घोषित किया गया है। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील छठ घाटों की सूची निम्नवत है।