Move to Jagran APP

Chhat Puja 2020 : लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

Chhat Puja 2020 लोक आस्‍था का चार दिवसीय महापर्व शनिवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्‍यदान के साथ संपन्‍न हो गया। भगवान भास्‍कर की पूजा के लिए व्रती समेत बड़ी संख्‍या में भक्‍तजन ताल तलैया सहित गंगा तट पर पहुंचे और अर्घ्‍यदान किया।

By Amrendra TiwariEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 03:30 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 03:30 PM (IST)
मुंगेर में छठ पूजा के दौरान उमड़ी भीड़

मुंगेर ज्रेएनएन। Chhat Puja 2020 लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को उदयीमान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के अंतिम दिन छठवर्तियों ने गंगा घाट पहुंच कर उदयीमान सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के बबुआ घाट, कष्ठहरणी घाट, दोमंटा घाट, लालदरवाजा घाट, आदि स्थानों पर सुबह के तीन बजे से छठवर्तियों की भीड़ जुटने लगी। गंगा में खड़े होकर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर के उदय होने का इंतजार किया। सुबह 6:06 बजे सूर्य देव ने दर्शन दिया। इसके बाद अध्र्यदान शुरू हुआ।

loksabha election banner

सदर प्रखंड में श्रद्धा व भक्ति के साथ की पूजा अर्चना

सदर प्रखंड कोरेाना संक्रमण को लेकर सदर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सदर प्रखंड परिसर में बने तालाब में सैकड़ों की संख्या में छठवर्ती ने अध्र्य दिया । स्थानीय लोगों ने कहा श्रद्धालुओं के लिए प्रखंड परिसर में बने तालाब को दो दिन पूर्व स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शाहीन रजा के द्वारा रंग रोगन कराकर तालाब के आसपास को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया था। इस अवसर पर मुखिया जाहनवी रजा पहलवी, बंटी, शाहीन रजा सहित कई लोग मदद के लिए मौजूद रहे । वही जानकीनगर के तेलिया तालाब में हजारों की संख्या में छठवर्ती ने अध्र्य दिया। इस अवसर पर मुखिया पकंज यादव , पंसस विजय कुमार विजय सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। इसके अलावा मय, मनियारचक, कटरिया, जाफरनगर, महुली, तारापुर दियारा, चिकदह पुल, शंकरपुर सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने अध्र्य दिया।

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर डीआइजी मनु महाराज अस्ताचलगामी एवं उदयमान सूर्य को अध्र्य दिया। साथ ही लगातार गंगा घाट निरीक्षण कर रहे थे। डीआइजी मनु महराज मोटर बोट से शहर के विभिन्न घाटों का जायजा लिया। वही डीएम रचना पाटिल एव एसपी मानजीत ङ्क्षसह ढिल्लो शुक्रवार दोहपर से जिला के विभिन्न घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दें रहे थे। इस अवसर पर एडीएम विद्यानंद ङ्क्षसह, एसडीओ खगेश चंद्र झा, डीटीओ रामाशंकर मुख्यालय डीएसपी आदि मौजूद थे। प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक घाट पर दंडाधिकारी और पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखे।

गंगा घाट और संपर्क पथ पर दिखी स्वच्छता

गंगा घाट और संपर्क पथ पर स्वच्छता दिखी। युवाओं ने संपर्क पथ की साफ सफाई की। बबुआ गंगा घाट छठ पूजा समिति के सदस्यों ने किला परिसर के सभी सड़कों की सफाई की। वहीं, लालदरवाजा में भी स्थानीय युवाओं ने गंगा घाट के सभी मार्ग की सफाई की। ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। वहीं, गंगा घाट जाने वाले सभी संपर्क पथ पर रोशनी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.