Move to Jagran APP

गरुड़ और डॉल्फिन की रक्षा तथा संरक्षण में केंद्र ने दिखाई दिलेरी, जानिए क्या है योजना

केन्द्र सरकार ने गरुड़ प्रजाति की सुरक्षा और संरक्षण के नाम पर 10 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें 8 लाख 60 हजार रुपये तत्काल व्यय करने को कहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:18 PM (IST)
गरुड़ और डॉल्फिन की रक्षा तथा संरक्षण में केंद्र ने दिखाई दिलेरी, जानिए क्या है योजना
गरुड़ और डॉल्फिन की रक्षा तथा संरक्षण में केंद्र ने दिखाई दिलेरी, जानिए क्या है योजना

भागलपुर (जेएनएन)। केंद्र सरकार ने भागलपुर के गांगेय क्षेत्र में गरुड़ प्रजाति और सुपौल, सहरसा तथा अररिया में डॉल्फिन एवं अन्य जीव जंतुओं की रक्षा और संरक्षण में दिलेरी दिखाई है। सरकार ने गरुड़ प्रजाति की सुरक्षा और संरक्षण के नाम पर 10 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें 8 लाख 60 हजार रुपये तत्काल व्यय करने को कहा है। वहीं, भागलपुर सहित कोसी के तीन जिलों में डॉल्फिन एवं अन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए 53 लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। दोनों ही में केंद्र सरकार ने अपना अंश 60 फीसद दे दिया है। डॉल्फिन की रक्षा में तत्काल 42 लाख 79 हजार रुपये खर्च करने की अनुमति दे दी गई है।

loksabha election banner

यह जानकारी पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव रत्नेश झा ने महालेखाकार को भेजे पत्र में दी है। पत्र की कॉपी संबंधित जिलों के वन प्रमंडल पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। सरकार ने कहा है कि 2018-19 में गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए केंद्र ने योजनाओं की स्वीकृति दी है। इस संबंध में इन जिलों के वन विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। सरकार के स्तर पर इसकी समीक्षा की गई थी। यह माना गया कि दोनों ही प्रजातियों का संरक्षण नहीं होने से ये लुप्त होने लगे हैं। पर्यावरण की दृष्टि से इनकी रक्षा करना अनिवार्य हो गया है। अभी सरकार ने प्रथम किश्त जारी किया है। राशि के व्यय होने के बाद शेष राशि भी भेज दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.