Move to Jagran APP

रोको टोको अभियान के दौरान कुख्यात कारू यादव गिरफ्तार

बरारी इलाके के कुख्यात अपराधी कारू यादव को हथियार के साथ बरारी पुलिस ने रविवार की रात मधु चौक पर रोको टोको अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह रंगदारी बमबाजी समेत अन्य मामलों में कई माह से फरार था। वह बरारी के पश्चिमी टोला का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 02:30 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 06:10 AM (IST)
रोको टोको अभियान के दौरान कुख्यात कारू यादव गिरफ्तार
रोको टोको अभियान के दौरान कुख्यात कारू यादव गिरफ्तार

भागलपुर। बरारी इलाके के कुख्यात अपराधी कारू यादव को हथियार के साथ बरारी पुलिस ने रविवार की रात मधु चौक पर रोको टोको अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह रंगदारी, बमबाजी समेत अन्य मामलों में कई माह से फरार था। वह बरारी के पश्चिमी टोला का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा, एक गोली और एक बुलेट बरामद किया है।

loksabha election banner

कारू यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी, बमबाजी, आ‌र्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पूर्व से दर्ज हैं। यह जानकारी सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कारू का भाई अभय यादव भी कुख्यात अपराधी है। उसे हाल ही में बरारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था कारू

कारू यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा था। इसकी जानकारी सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज को हुई। उन्होंने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी इलाकों में रोको टोको अभियान चलाने का निर्देश दिया। बरारी चौकी इंचार्ज नवनीश कुमार और एएसआइ रामप्रवेश यादव ने दल-बल के साथ मधु चौक पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कारू अपनी बुलेट से गुजर रहा था। वह पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन बरारी इंचार्ज ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। एंबुलेंस और घाट पर रंगदारी वसूलता था कारू

कारू यादव और अपने गुर्गो के साथ मायागंज अस्पताल के सामने लगाने वाले एंबुलेंस चालकों से रंगदारी वसूलता था। इसके अलावा वह बरारी श्मसान घाट पर भी गाड़ी वालों से रंगदारी वसूलता था। फरवरी 2019 में कारू ने अपने कुछ गुर्गो के साथ श्मशान घाट और मधु चौक पर कई राउंड फायरिग कर दहशत फैलाई थी। इस मामले में बरारी के तत्कालीन इंचार्ज सुनील कुमार झा ने 13 फरवरी 2019 को उसे मिथुन यादव के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। टीम होगी पुरस्कृत, कारू के विरूद्ध सीसीए का प्रस्ताव

सिटी डीएसपी ने बताया कि टीम में शामिल बरारी इंचार्ज और एएसआइ समेत अन्य जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि कारू यादव के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) का प्रस्ताव दिया जाएगा ताकि वह जल्द जेल से बाहर नहीं निकल सके। कारू बम बनाने में भी माहिर है। वह योगाचार्य के घर बमबाजी, मछुआरे से रंगदारी वसूलने, पंकज यादव को गोली मारने, किराना दुकान से रंगदारी वसूलने, राजीव कॉलोनी के बैंक कर्मी के पुत्र हिमांशु की हत्या में आरोपित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.