पैक्स चुनाव : जानिए... कहलगांव, बिहपुर, खरीक और पीरपैंती का हाल Bhagalpur News
भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में पैक्स चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्येक प्रखंडों में अलग-अलग तिथि को चुनाव होंगे। नामांकन भी शुरू हो गया है।
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र में पैक्स चुनाव के लिए कहीं नामांकन हो रहा है तो कहीं नामांकन की तिथि घोषित की गई। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पर्चा भरने के साथ ही सभी प्रत्याशी चुनावी समर में कूद गए हैं। इसके लिए अपने समर्थकों के साथ गोलबंदी प्रारंभ हो गई। कई जगहों पर नामांकन का दौर अभी जारी है। पैक्स चुनाव के लिए दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। कहीं-कहीं तो नामांकन समाप्त हो गया है।
पैक्स चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण
कृषि साख समिति (पैक्स) के चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को जिला स्कूल और राजकीय कन्या विद्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में उन्हें बैलेट पत्र, बैलेट बाक्स, मतदान कराने, बैलेट पेपर के मोडऩे और उसे बाक्स में डालने के तरीके की विधिवत जानकारी दी गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आब्दीन अंसारी ने बताया कि मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दो और तीन दिसंबर को भी दिया जाएगा।
अध्यक्ष पद के लिए 14 और सदस्य के लिए 64 ने किया नामांकन
कहलगांव प्रखण्ड मे 13 पैक्सों का होने जा रहे चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर महेशामुण्डा पैक्स से मो तबरेज आलम,मो शम्स आलम,पक्कीसराय के लिए अमित कुमार अमर, चन्नो पनखोरिया के लिए विकास कुमार मंडल,मनोज कुमार ङ्क्षसह,लगमा के लिए दोबारा शंकर कुमार ङ्क्षसह,जानीडीह के लिए दिलीप कुमार सिंह,पवन कुमार ङ्क्षसह,कैरिया से अमर कांत सिंह, प्रशस्तडीह से दिलीप कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, जानमुहम्मदपुर से नरेन्द्र नाथ झा, मथुरापुर से शेखर कुमार ने नमांकन किया है। विभिन्न पैक्सों के सदस्य पद के लिए विभिन्न कोटी के 64 उम्मीदवारें ने नमांकन पत्र दाखिल किया है। जैतीपुर पैक्स के लिए किसी भी पद पर किसी ने नमांकन नहीं किया। कुल अध्यक्ष पद पर 27 एवं सदस्य पद पर 97 उममीदवारों ने नमांकन किया है। बीरबन्ना और मथुरापुर पैक्स के अध्यक्ष पद पर मात्र एक एक उम्मीदवार ने ही नमांकन किया है। रविवार को नमांकन पत्रों की संविक्षा की जाएगी।
अध्यक्ष पद पर दस और सदस्य के लिए 17 ने किया नामांकन
कहलगांव प्रखंड के 13 पैक्सों मे हो रहे चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मोहनपुर गौघट्टा पैक्स से अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष कन्हाय लाल साह, प्रभात कुमार ङ्क्षसह, लगमा पैक्स से अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष शंकर कुमार ङ्क्षसह, उत्तम कुमार ङ्क्षसह, नूतन देवी, ओगरी से जयप्रकाश मंडल, कैरिया से तुलसी मंडल, बीरबन्ना से अनिल साह, चन्नो पनखोरिया से कृष्णदेव मंडल, पक्कीसराय से सनोज कुमार ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया है। लगमा, मोहनपुर गौघट्टा, कैरिया पैक्स से सदस्य पद पर 17 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पहले दिन जानमोहम्मदपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर अमीन मंडल, ओगरी से कुमार बासूकी नंदन, चन्नो पनखोरिया से रामचन्द्र यादव एवं प्रशस्तडीह पैक्स अध्यक्ष के पद पर लोकेश पांडेय ने नामांकन किया है। सदस्य के पद पर 17 उममीदवारों ने नामांकन किया है। यहां 13 पैक्सों मे चुनाव हो रहा है।
बिहपुर में अंतिम दिन 63 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
बिहपुर प्रखंड के 12 पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को 63 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए 16 व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 47 नामांकन हुए। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अकील अंजुम ने बताया कि हरियो पैक्स अध्यक्ष पद पर तीन, मड़वा से एक, बिहपुर से चार, बिहपुर पूरब से एक, झंडापुर पूरब से एक, झंडापुर पश्चिम से दो एवं बभनगामा पैक्स अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। 12 पैक्सों में 27 हजार से अधिक मतदाता वोङ्क्षटग करेंगे। मतदान 11 दिसंबर और मतगणना 12 दिसंबर को होगी।
खरीक में एक नामांकन
खरीक प्रखंड में शनिवार से पैक्स चुनाव का नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अति पिछड़ा सीट पर एक सदस्य ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया। यह जानकारी बीडीओ सुधीर कुमार ने दी।
पीरपैंती में अध्यक्ष पद पर एक और सदस्य पद पर 8 ने किया नामांकन
पीरपैंती प्रखंड में पैक्स चुनाव नमांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर राजगांव पैक्स से अजय तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी ने एवं सदस्य पद पर विभिन्न पैक्सों से 8 उम्मीवारों ने नमांकन पत्र दाखिल किया है।