Move to Jagran APP

Unlock : नहीं दिखी सख्ती, पहले ही दिन मास्क लगाओ अभियान फेल

मास्‍क लगाओ अभियान शुक्रवार को पहले दिन ही सफल नहीं दिखा। हर जगह लोग बिना मास्क दिखे। यहां तक कि मास्‍क पहने लोग बसों में सफर कर रहे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 06:04 PM (IST)
Unlock :  नहीं दिखी सख्ती, पहले ही दिन मास्क लगाओ अभियान फेल
Unlock : नहीं दिखी सख्ती, पहले ही दिन मास्क लगाओ अभियान फेल

भागलपुर, जेएनएन। हर किसी को मास्क पहनना होगा अनिवार्य अभियान शुक्रवार को पहले दिन ही सफल नहीं दिखा। बस स्टैंड में कर्मचारी से लेकर यात्री बिना मास्क पहने बसों में सफर करते दिखे। इन जगहों पर जिला प्रशासन का कोई अफसर नहीं दिखे। कोई रोकने और टोकने वाला तक नहीं था। हर दिन की तरह आज भी बेफिक्र होकर सड़क पर निकल आए। लक्ष्मण रेखा लांघने की लापरवाही कर लोग खुद दो अपनी जान जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों के चिंता बढ़ाने लगे हैं। इलेक्ट्रिक, मोबाइल रिचार्ज, कपड़ा, खाद्यान्न के साथ अन्य दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे, इसमें ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही थे। दरअसल, चार से 13 सितंबर तक जिला प्रशासन की ओर से मास्क जांच अभियान में 25 दंडाधिकारियों को शहरी क्षेत्र में तैनात किया गया है। कुछ ही चौक-चौराहों पर जांच अभियान सिमट कर रह गई। जागरण की टीम ने इस अभियान की पड़ताल की।

loksabha election banner

11.30 बजे समाहरणालय परिसर

समाहरणालय परिसर के डीआरडीए भवन के निचले तले पर आधार कार्ड बनाया जा रहा था। इस दौरान लोगों की अच्छी भीड़ थी। आधार कार्ड बनाने के लिए आपाधापी दिखी। इसमें ज्यादातर लोग बिना मास्क के थे। इनके बगल से ही अधिकारियों की गाडिय़ों गुजरीं। लेकिन, किसी का नजर नहीं गया।

12 बजे डिक्शन रोड बस स्टैंड

यहां बांका, पटना, देवघर और अन्य शहरों में जाने के लिए बसें खड़ी है। स्टैंड कर्मी लोगों की टिकटें काट रहे हैं। शेड में बने कार्यालय में स्टैंड कर्मी बिना मास्क के ही थे। इस बीच बांका वाली बस खुल गई। किसी तरह बस पर संवाददाता भी सवार हो गया। दो-तीन यात्री और चालक ही मास्क पहने दिखे।  

12.30 स्टेशन के पास ऑटो स्टैंड

भागलपुर जंक्शन के पास नाथनगर, सुल्तानगंज, अकबरनगर के लिए एक दर्जन ऑटो थे। ऑटो पर पांच की जगह आठ से नौ यात्री बैठे हुए थे। शारीरिक दूरी का पालन नहीं दिखा और न कोई मास्क लगाए था।

1.15 बजे मुख्य बाजार

खलीबागबाग, वेरायटी चौक, सोनापट्टी, दवा पट्टी, साइकिल पट्टी बाजार में लोगों की भीड़ रही। इस कारण जाम की स्थिति बन गई। कुछ कपड़ा दुकानों और प्रतिष्ठान शारीरिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर की व्यवस्था दिखी। लेकिन, कई जगहों पर लोग बिना मास्क के नजर आए।

1. 40 बजे शाह मार्केट

शाह मार्केट में इलेक्ट्रिॉनिक, इलेक्ट्रिक, मोबाइल की दुकानें खुली थी। दुकानों में अच्छी भीड़ थी। न ग्राहकों को सैनिटाइजर दिए जा रहे थे, न शारीरिक दूरी का पालन कर रहे थे। दुकानदार भी सामान बेचने में मस्त दिखे। यहां ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही दिखे।

2.10 बजे घंटा घर चौक

घंटाघर से लेकर महात्मा गांधी रोड तक दवा की दुकानें, इलेक्ट्रिक दुकानें क्लीनिक खुली थी। सड़कों पर वाहन बड़ी संख्या में चलते रहे। दवा दुकान और निजी क्लीनिक के बाहर भी लोगों की भीड़ थी। घंटाघर चौक पर पुलिस बल ने लोगों को रोककर मास्क की जांच की। इस दौरान कुछ से जुर्माना भी लिया गया।  

2.55 बजे, तिलकामांझी, कचहरी चौक  

कचहरी चौक और तिलकामांझी चौक पर पुलिस और दंडाधिकारी वाहन चालकों को रोककर मास्क की जांच की। दुकानों में भी प्रशासनिक टीम पहुंची। जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे, उनसे जुर्माना लिया गया।

-जांच अभियान शुक्रवार से चल रहा है। दस दिन सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -फिरोज अख्तर, जिला परिवहन पदाधिकारी, भागलपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.