Move to Jagran APP

बस पलटने से दो दर्जन कांवरिये जख्मी, मधुवनी से जा रहे थे देवघर, कटोरिया के पास हुआ हादसा Banka News

बांका में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में दो दर्जन कांवरिये जख्मी हो गए। सभी कांवरिये मधुवनी जिले के हैं। देवघर जा रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:28 AM (IST)
बस पलटने से दो दर्जन कांवरिये जख्मी, मधुवनी से जा रहे थे देवघर, कटोरिया के पास हुआ हादसा Banka News
बस पलटने से दो दर्जन कांवरिये जख्मी, मधुवनी से जा रहे थे देवघर, कटोरिया के पास हुआ हादसा Banka News

बांका, जेएनएन। बांका में आज सुबह-सुबह उस समय भीषण सड़क हादसा हो गया, जब कांव‍रियों से भरी एक बस कटोरिया के पास पलट गई। इस भीषण हादसे में दो दर्जन से ज्यादा कांवरियों के जख्मी होने की सूचना है। 

prime article banner

जानकारी के अनुसार सभी मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहने वाले हैं। सभी यात्री मधुवनी से देवघर जा रहे थे। बांका के कटोरिया मंगरा टर्निंग  के पास बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। चालक बस को संभाल नहीं पाए। और बस पलट गई। 

आनन-फानन में आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने जख्मियों को बस से बाहर निकाला। उसे इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी जख्मी का प्रारंभिक इलाज कर उसे बांका अस्पताल ले जाने को कहा। 

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। घटना के बाद चालक और खलासी फरार हो गए है।

इस बीच जख्मी अंजली देवी, अजी देवी, पिंकी कुमारी, शंभू कुमार सिंह, अनिता कुमारी, आनंद कुमार, उर्मिला देवी, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, सीता कुमारी आदि का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है। 

वहीं, दूसरी घटना में बांका धोरैया के कसवा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर मु जियाउलहक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक ट्रैक्टर से ईंट लोड करवा कर अपने गांव बखड़ा जा रहा था। इसी क्रम में इंजन से गिर गया। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई है।

जबकि खगड़िया के महेशखूंट थाना के एनएच-31 काजीचक ढाला के निकट टेम्पो पलटने से गोपालपुर, खटहा के बालो चौरसिया की मौत घटना स्थल पर हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने इसकी जानकारी दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.