Move to Jagran APP

CAA की वास्तविकता से लोगों को अवगत कराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, NRC भी जरूरी Bhagalpur News

भाजपा के कार्यकर्ता एनआरसी और सीएए के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। इसके लिए कार्यशाला हुई। भाजपा नेता ने कहा कि सीएए और एनआरसी देश के लिए जरूरी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 10:21 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 10:21 AM (IST)
CAA की वास्तविकता से लोगों को अवगत कराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, NRC भी जरूरी Bhagalpur News
CAA की वास्तविकता से लोगों को अवगत कराएंगे भाजपा कार्यकर्ता, NRC भी जरूरी Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। बिहपुर के डाकबंगला परिसर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव घूम कर और सोशल साइट के जरिये लोगों को सीएए कानून की वास्तविकता से अवगत कराने को कहा। यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सीएए कहीं से भी भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। विरोधी दल इसको लेकर भ्रम फैलाने की ओछी राजनीति कर रहे हैं। सीएए कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है। एनआरसी अभी लागू भी नहीं किया गया है। कार्यक्रम में इससे पूर्व प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया गया।

loksabha election banner

बैठक में पूर्व भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला पार्षद घंटु सिंह, दिनेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार मंडल, आलोक शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, शंभुनाथ कुंवर, कुमार गौरव, नवीन चौधरी, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंभुनाथ मिश्रा, भाजपा आइटी सेल के संतोष कुमार, राजीव सनगही, संजय राय, गगन सिंह, अभय राय, चंद्रकांत चौधरी, सौरभ कुमार, बिट्टू चौधरी समेत बिहपुर, नारायणपुर व खरीक प्रखंडों के भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.