Move to Jagran APP

virtual rally : भगवा रंग में रंगी भाजपा की रैली, अमित शाह को सामने पाकर गदगद थे कार्यकर्ता

virtual rally भागलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली दो हजार स्‍थानों पर आयोजित हुई। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 07:28 PM (IST)
virtual rally : भगवा रंग में रंगी भाजपा की रैली, अमित शाह को सामने पाकर गदगद थे कार्यकर्ता
virtual rally : भगवा रंग में रंगी भाजपा की रैली, अमित शाह को सामने पाकर गदगद थे कार्यकर्ता

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। यह कोरोना काल में जनता से संवाद करने का नया तरीका है। वर्चुअल रैली। सामने बड़े से डिस्प्ले बोर्ड पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होता है और रैली स्थल बना मर्यादा भवन तालियों से गूंज उठता है। निर्धारित समय चार बजे कार्यक्रम शुरू हो गया। इसके पूर्व ही सभी वहां पहुंच चुके थे। भाजपा के दावे के मुताबिक जिले में एक हजार बूथ, 210 शक्ति केंद्रों एवं पांच सौ अन्य स्थलों पर अमित शाह की लाइव रैली दिखाई जा रही थी। पार्टी के निर्देश के मुताबिक शक्तिकेंद्रों पर 25 और बड़े जगहों पर 50 लोगों की उपस्थिति रहनी थी, लेकिन हर जगह ढाई सौ से तीन सौ संख्या थी। भागलपुर शहर में 500 से ज्यादा स्थानों पर रैली हुई। इस बिहार जन संवाद रैली से राज्य में होने वाले चुनावों की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी। रैली केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित की गई।

loksabha election banner

एक सप्ताह से हो रही थी तैयारी

वर्चुअल रैली की तैयारी पिछले एक सप्ताह से की जा रही थी। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग खुद जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय कर रहे थे। जिले का मुख्य समारोह मार्यदा भवन में आयोजित किया गया। जहां तीन सौ लोग शामिल हुए। यहां भव्य मंच बने थे। मंच पर अमित शाह का भाषण हो रहा था। लोगों को लग रहा था कि खुद अमित शाह सामने हैं। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय खुद यहां मेजबानी कर रहे थे। प्रसारण के दौरान कार्यकर्ता ताली बजाते और नारेबाजी कर रहे थे। भाषण के दौरान जैसे ही शाह ने मेडिकल कॉलेज भागलपुर का नाम लिया, लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

एक लाख से ज्यादा लोगों ने लिया भाग

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि पार्टी की योजना से संचालित वर्चुअल रैली में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। पार्टी योजना के अलावा भी यह कार्यक्रम अन्य माध्यमों से भी जिले में प्रसारित किया गया। जिले के बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों ने भी अपने स्तर से यह कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं, भाजपा के विभिन्न मोर्चा, मंच और प्रकोष्ठ ने भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए थे। सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता भाजपा की माथे पर टोपी और गले में पट्टा लगाए हुए थे। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए थे। वर्चुअल रैली परिसर भगवा रंग में रंगा हुआ था। 

अर्जित शीला भवन में तो प्रीति शाह धर्मशाला में

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे बूढ़ानाथ स्थित शिला विवाह भवन में शामिल हुए। वहीं, पूर्व उपमहापौर सह भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर विक्रमशिला कॉलोनी स्थित शाह धर्मशाला में थे। इन दोनों जगहों पर भी अमित शाह की वर्चुअल रैली की व्यापक व्यवस्था थी। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्म्मन ने भी अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। अर्जित ने बताया कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 40 वर्जुअल रैली का वे खुद नेतृत्व कर रहे थे। जिला मीडिया प्रभारी प्यारे हिंद के नेतृत्व में इशाकचक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जागृत युवा समिति के भी कार्यकर्ता आए थे।

इन्होंने लिया भाग

इन कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला के अलावा शरद सलारपुरिया, विपुल सिंह, विपिन शर्मा, श्यामल किशोर मिश्रा, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदू भूषण झा, मुकुल प्रियदर्शिनी, अजीत गुप्ता, संजीब सिंह, प्राणिक वाजपेयी, रौशन सिंह, ललित सिन्हा, जिया गोस्वामी, अमित शाह, सरस्वती, कुमकुम, लक्ष्मी कुशवाहा, विष्णुकांत शर्मा, अमित कुमार, रोहित मिश्रा, गुड्डू राय, ओम राय, कन्हैयालाल सहाय, संदीप शर्मा, राज तेजस्वी, शुभम मिश्रा, जगदीश, राजीव तिवारी, प्रिंस मंडल, संतोष कुमार, दिनेश मिश्रा, प्रकाश वर्मा, नरीज राम्र, नरेश चंद्र मिश्र, हरिवंशमणि सिंह, डा. विनय गुप्ता, प्रदीप जैन, पामी वर्मा, संजय भट्ट, प्यारे हिंद, महावीर मंडल, अरविन्द तिवारी, आदि ने भाग लिया। वहीं, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि नवगछिया में 800 स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अलावा पूर्व विधायक ई शैलेंद्र और पूर्व सांसद अनिल यादव सक्रिय रूप से इस कार्यक्रम में लगे हुए थे। 

आम लोगों ने भी सुने

अमित शाह की वर्चुअल रैली को आम लोगों ने भी सुना। जगह-जगह लोग सोशल नेटवर्क में उनके भाषण को सुन रहे थे। साथ ही कई लोग अपने घरों में परिवार के साथ इस कार्यक्रम को सुना। आज दिन भर इस रैली की चर्चा हरेक जगह हो रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.