Move to Jagran APP

मोदी सरकार की 'ब्रांडिंग' करने गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता, जानें... भाजपा की क्या है रणनीति

जनसंपर्क योजना के तहत भाजपा यह बताएगी कि मोदी सरकार ने गरीबों और दलित-महादलितों के हित के लिए दो दर्जन से अधिक योजनाएं चालू की हैं। देश भर में इसका लाभ करोड़ों लोग ले रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Nov 2018 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:18 PM (IST)
मोदी सरकार की 'ब्रांडिंग' करने गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता, जानें... भाजपा की क्या है रणनीति
मोदी सरकार की 'ब्रांडिंग' करने गांव-गांव जाएंगे कार्यकर्ता, जानें... भाजपा की क्या है रणनीति

भागलपुर [राम प्रकाश गुप्ता]। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी को फिर से सत्ता के शिखर तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। एक ओर एनडीए के नेता जहां अपने ढंग से अपनी पार्टी और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं वहीं भाजपा इससे एक कदम आगे बढ़कर अब सड़क पर उतरकर लोगों को यह बताएगी कि अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों के हित के लिए जो किया है या कर रहे हैं वह काम बीते दशकों में किसी भी दल ने नहीं किया था।

loksabha election banner

भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि 15 से 25 दिसंबर तक भाजपा पदयात्रा कर गांवों में जाएगी। दस दिनों में पार्टी के कार्यकर्ता सभी घरों में जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। 

भाजपा यह बताएगी कि मोदी सरकार ने गरीबों और दलित-महादलितों के हित के लिए दो दर्जन से अधिक योजनाएं चालू की हैं। देश भर में इसका लाभ करोड़ों लोग ले रहे हैं। यह बताने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। 15 से 25 दिसंबर तक सभी जिलों में भाजपा की टीम पदयात्रा करेगी। भाजपा के कार्यकर्ता जिले के 242 प्रखंडों और चारों नगर निकाय क्षेत्रों में घर-घर जाएगी। पार्टी ने इस टास्क को दस दिनों में पूरा करने के लिए कई टीमों का गठन करने का निर्देश दिया है। पदयात्रा कार्यक्रम के लिए पार्टी की बैठक एक दिसंबर से होगी। इसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं को क्षेत्र और भ्रमण रूट दिया जाएगा। जितने घरों में संपर्क किया जाएगा, उसकी सूची रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।

25 के बाद भाजपा के पास यह रेकार्ड रहेगा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दस दिनों में कितना सफर तय किया है। इस कार्य में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद और सभी पूर्व प्रत्याशी लगेंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके पूर्व पार्टी ने बूथ स्तर पर संपर्क करने के लिए शक्ति केंद्रों का गठन किया था। पार्टी के पास बूथ स्तर पर बाइक और एंड्रायड मोबाइल उपयोग करने वालों की सूची भी उपलब्ध है। पार्टी का पदयात्रा कार्यक्रम लोगों तक पहुंचने के लिए महाअभियान कार्यक्रम साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.