BJP : दिव्यांग बच्चों को लजीज भोजन कराकर कार्यकर्ता हुए भावविभोर Bhagalpur News
भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम हुए। सेवा बस्ती भी कार्यक्रम गए थे।
भागलपुर [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा देशभर में सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी के तहत पार्टी जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों को छोटी खंजरपुर चौक स्थित होटल में लजीज व्यंजन खिलाए। सेवा सप्ताह प्रमुख संजीव सिंह के सुरखीकल स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सहभोज में भाग लिया।
भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में कंपनीबाग में एक निशुल्क चिकित्सा जांच सह दवा वितरण शिविर लगाया गया, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अर्जित ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पुस्तक सामग्री वितरण, फल वितरण, समरसता भोज, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण आदि कार्यक्रम करना तय है।
उक्त कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद को इस देश का प्रधानसेवक मानते हैं। इस कारण उनके जन्मदिन का सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों की भी उनके जन्मदिन पर हुए कार्यक्रमों में सहभागिता रही। कार्यकर्ताओं ने पूरे सप्ताह सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा सेवा से ही लोग प्रभावित होते हैं। लोगों को लाभ मिलता है। सेवा करना ईश्वर प्राप्ति के समान है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, विजय कुशवाहा, विपुल सिंह, रोशन सिंह, कुंदन, प्यारे हिन्द, डॉ प्रीति शेखर, कन्हाय मंडल, प्रिंस मंडल, सरस्वती, अभिनव, मंजीत सिंह आदि उपस्थित थे।