Bihar Covid-19 news update: कोरोना काल में सहयोग और सेवा देगी भाजपा, जारी किया टोल फ्री नंबर
Bihar Covid-19 news update भारतीय जनता पार्टी लगातार कोरोना काल में लोगों की सेवा कर रही है। पार्टी लोगों के सहयोग में जुटी है। पार्टी ने टॉल फ्री नंबर जारी कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील की है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Covid-19 news update: दुनिया भर में कोरोना विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना वैश्विक महामारी से हर कोई किसी न किसी रूप में लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में धैर्य, संयम व एक दूसरे का मदद कर लोग मानवता का परिचय दे सकते हैं। केंद्र व राज्य सरकार इस जंग को जीतने के लिए प्रयासरत है। इस बीच कोरोना का बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं लागों के सहयोग और सेवा के लिए लग गए हैं। पीडि़तों के इलाज के लिए भी लगातार प्रयास जारी है। अस्पताल की सुविधा की मॉनिटरिंग की जा रही है। लगातार चिकित्सकों से संपर्क किया जा रहा है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी देश भर में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से सेवा कार्य चला रही है। जिसके तहत बिहार में भी टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। भागलपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तर से बिहार को चार क्षेत्रों में बांटकर अलग अलग टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिसमें भागलपुर, बांका, नवगछिया, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, पुर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया के लिए टोल फ्री 104 के अलावा 6200826297 नंबर दिया गया है। इसके माध्यम से भी भाजपा लोगों को सेवा सहयोग देते रहेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष कहा है की यह समय धैर्य और संयम बरतने का है। लोगों को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है। लोगों को सुविधा प्रदान कर रही है। कोरोना से बचने के लिए जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिताएं। बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करें। लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी को इस समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।