Move to Jagran APP

BJP महाजनसंपर्क अभियान : घर-घर पहुंच भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, प्रधानमंत्री ने आपके लिए पत्र भेजा है

केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों को पत्र भेजा है। पत्र को भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर उन्‍हें दे रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 09:46 AM (IST)
BJP महाजनसंपर्क अभियान : घर-घर पहुंच भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, प्रधानमंत्री ने आपके लिए पत्र भेजा है
BJP महाजनसंपर्क अभियान : घर-घर पहुंच भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, प्रधानमंत्री ने आपके लिए पत्र भेजा है

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय एवं जिला प्रभारी रामानंद चौधरी ने संयुक्त रूप से महर्षि मेंहीं आश्रम के आचार्य हरिनंदन बाबा से आशीर्वाद लेकर की। हरिनंदन बाबा तथा वहां के संतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी सौंपा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक साल के कार्यकाल को पत्र के माध्यम से प्रत्येक घर में जनसंपर्क कर कार्यकर्ता पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह महा अभियान 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बरारी स्थित सेवा बस्ती में जनसंपर्क किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में कई इलाकों में जाकर महाजनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा किए गए कार्य व प्रयास की जानकारी लोगों को दी। आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। 

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने बूढ़ानाथ मंदिर के महंत को प्रधानमंत्री का लिखा पत्र देकर जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया। बूढ़ानाथ परिसर से दिव्यांगों को भी उन्होंने पत्र दिए। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में 250 परिवारों से संपर्क कर उन्हें पत्र सौंपा। 14 जून से सभी बूथों पर सप्तऋषियों द्वारा 2-2 कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर केंद्र सरकार की उपलब्धि का पत्रक वितरित किया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, दिलीप निराला, विपुल सिंह, सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, देवकुमार पांडे, अभय घोष सोनू, नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, निरंजन साह, राजीव मुन्ना, मोहित सिंह, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता, संजय भगत, पूनम शर्मा, बादल तिवारी, बब्बन मिश्रा, अजीत गुप्ता, इंदूभषण झा, संजीब कुमार, प्यारे हिंद आदि थे। 

विक्रमशिला शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 99 पर भाजपा नेत्री पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर के नेतृत्व में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों से मिलकर प्रधानमंत्री के द्वारा जारी जनता के नाम पत्र को वितरित किया एवं लोगों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके अलावा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वेता सिंह ने भी महासंपर्क अभियान के तहत लोगों को पीएम के पत्र सौंपे। 

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पार्टी के सभी बूथों पर महाजनसंपर्क अभियान शुरू हो गया। सुल्तानगंज में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने अभियान की शुरुआत अजगैबीनाथ मंदिर प्रांगण से की। जिला भाजपा उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का पिछला कार्यकाल स्वर्णिम था और मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्टी पहुंचाएंगे। नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा चिट्टी में है, जिसे जनता को समर्पित किया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौधरी भाजयुमो अध्यक्ष चंदन कुमार महिला मोर्चा की जिला मंत्री डॉ अलका चौधरी मनोज सिंघानिया जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण गौतम सिन्हा आदि मौजूद थे।

बिहपुर प्रखंड के अमरपुर गांव मेंजिला उपाध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास व मीराचक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने बूथ क्षेत्र के परिवारों से मुलाकात की और उनसे केंद्र सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया। पीएम मोदी का देश के नाम लिखा संदेश पत्रक लोगों के बीच वितरित किया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, संजय कुमार, खुर्शीद आलम, अनिल कसेरा, बबलू कुमार मोदी की मौजूदगी थी। बिहपुर दक्षिण पंचायत में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार के निवास पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख भोला कुमार ने की। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा के मनोज कुमार चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक ई. शैलेंद्र ने भी महाजनसंपर्क अभियान चलाया। पीएम मोदी का पत्र लोगों के बीच बांटे। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। खरीक में उन्होंने व्यापक महाजनसंपर्क अभियान चलाया। 

नवगछिया के खादी भंडार तेतरी बूथ पर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में सप्तऋषि संग घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नवगछिया जिला प्रभारी अभय बम्र्मन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, नितेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला महामंत्री आलोक सिंह आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व पूर्व सांसद अनिल यादव ने प्रधानमंत्री के पत्र वितरण की शुरूआत गोपालपुर के बूथ संख्या 200 व 201 व इस्माइलपुर के 252 व 253 से की। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों की लोगों को जानकारी दी।

नवगछिया में घर-घर महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र हर घर पहुंचाने का लक्ष्य है। नवगछिया में एक लाख घरों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल के अलावा सत्येंद्र नारायण चौधरी, कौशल, अजय सिंह कुशवाहा, मुकेश राणा, रूपेश रूप, अभिषेक, सौरभ पोद्दार,  दीपक भगत, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव, अभिनंदन यादव, अजीत कुमार पटेल, सन्नी कुमार, कुणाल गुप्ता आदि शामिल थे। 

कहलगांव में भाजपा नेता ललन पासवान ने बटेश्वरस्थान तें बाबा बटेश की पूजा अर्चना कर अभियान की शुरूआत की। शिवनरायणपुर भाजपा मंडल की ओर से जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया था। मौके पर मंडल अध्यक्ष शशिशेखरश् अशोक कुमार गुप्ता, बालेश्वर मंडल सुभाष कुमार सिंह आदि मौजूद थे। नन्दलालपुर मंडल के जहानाटीकर गांव में भी जनसंपर्क समारोह का आयोजन किया गया।

खरीक प्रखंड की तुलसीपुर पंचायत के बूथ पर नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम देवी ने महाजनसपंर्क अभियान की शुरुआत की। बूथों पर लोगों के बीच पीएम मोदी के नाम लिखे संदेश पत्रक का वितरण किया। मौके पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य गगन चौधरी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, विपुल राय, सबलू कुमार, सच्चिदानंद झा, छोटू कुमार व राजकिशोर आदि मौजूद थे।

भागलपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह नवगछिया जिला प्रभारी अभय बर्म्मन ने नवगछिया क्षेत्र में महासंपर्क अभियान चलाकर पीएम नरेंद्र मोदी के पत्र को आम लोगों को दिए। 

पीरपैंती में पूर्व विधायक अमन कुमार ने सभी मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को घर घर तक पंहुचाने का अभियान झामर स्थित मनोकामना शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया। मौके पर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष मिठू पांडे, उतरी अध्यक्ष प्रिंस मण्डल, युवा अध्यक्ष गुड्डू झा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.