Move to Jagran APP

BJP : अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ इकाई का हुआ विस्‍तार, अन्‍य पदों पर भी कार्यकर्ताओं का मनोनयन

BJP भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी इकाईयों के विस्‍तार में लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 12:45 PM (IST)
BJP : अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ  इकाई का हुआ विस्‍तार, अन्‍य पदों पर भी कार्यकर्ताओं का मनोनयन
BJP : अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ इकाई का हुआ विस्‍तार, अन्‍य पदों पर भी कार्यकर्ताओं का मनोनयन

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी टीम को मजबूत कर रही है। लगातार विभिन्‍न पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन हो रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी भाजपा पूरी तरह जुट गई है। मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय और उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला ने बधाई दी है। जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि शीघ्र ही अन्‍य खाली पदों पर कार्यकर्ताओं का मनोनयन कर लिया जाएगा। इसके लिए विचार-विमर्श चल रहा है। वहीं, लगातार प्रत्‍येक विधानसभा में चुनाव की तैयारी की जा रही है। वर्चुअल रैली आयोजित हो रहे हैं।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रिंस मंडल ने अपनी टीम का विस्तार किया। उन्‍होंने राजा अवधेश को उपाध्यक्ष और दीपक कुमार मंडल को आईटी संयोजक बनाया। इसके अलावा उन्‍होंने आशुतोष कुमार, बादल प्रियदर्शी, राहुल कुमार महतो, पंकज मंडल, अमीत आनंद, कुंदन कुमार, बंसी गुप्ता, धनंजय कुमार, अमित कुमार, प्रभुनाथ मंडल, रवि कुमार मंडल, प्रवीण कुमार राम 'पिंटू' और चंदन कुमार साह को कार्यसमि‍ति सदस्‍य मनोनीत किया।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन चौहान ने बद्री प्रसाद मंडल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने संजय चौधरी को क्षेत्रीय प्रभारी एवं सुमन भारती, अमित साह, प्राणेश राय और श्वेतांक शर्मा को बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है।

राजेश बने भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

नारायणपुर प्रखंड के बलाहा निवासी राजेश कुमार शर्मा को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.