भाजपा जिलाध्यक्ष ने डिप्टी सीएम से की बात, आज से काम करने लगा विद्युत शवदाह गृह
Electrical crematorium will start working in Bhagalpur from today लंबे समय से विद्युत शवदाह गृह चालू की मांग की जा रही थी। आज से इसे चालू करने का निर्देश दिए गया है।
भागलपुर, जेएनएन। Electrical crematorium will start working in Bhagalpur from today : भागलपुर श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह की सुविधा गुरुवार से शुरू हो गई। अब लोगों को दाह संस्कार के लिए सौदेबाजी से निजात भी मिलेगी। कोरोना महामारी तक शव जलाने के लिए किसी तरह का राशि नहीं ली जाएगी। नगर निगम इसकावहन खुद करेगी। उद्घाटन डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर मेयर सीमा साहा ने कहा कि बरसों पुरानी मांग आज पूरी हो गई है।
बरारी श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह गुरुवार से चालू हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नगर आयुक्त को विद्युत शवदाह गृह को चालू करने का आदेश दिया है। कोरोना पॉजिटिव बैंक अधिकारी के शव को जलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की जानकारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उप मुख्यमंत्री से विद्युत शवदाह गृह को लेकर बात की। उन्होंने बैंक अधिकारी का शव जलाने को लेकर मोटी रकम वसूलने की भी जानकारी दी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से बात की और गुरुवार से विद्युत शवदाहगृह चालू करने का आदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त से बात की। नगर आयुक्त ने भरोसा दिया कि गुरुवार से विद्युत शवदाह गृह चालू हो जाएगा।
नगर निगम कराएगा कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार
कोरोना संक्रमण से मरने वालों के शवों का दाह संस्कार नगर निगम कराएगा। जिला प्रशासन ने इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नगर आयुक्त को आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि जब तक विद्युत शवदाह गृह चालू नहीं हो जाता निगम प्रशासन बरारी गंगा घाट पर कोरोना संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था करे। हालांकि आज से विद्युत शवदाह गृह के चालू होने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार करने के एवज में रोगी कल्याण समिति जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के द्वारा निर्धारित राशि से काफी अधिक राशि की मांग कर रही है। मृतकों के स्वजन इससे परेशान हैं। इससे विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।