PM Narendra Modi's Birthday : भाजपा ने रोगियों के बीच बांटे फल Bhagalpur News
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मरीजों के बीच फल बांटे गए।
भागलपुर [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सैकड़ों रोगियों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन पार्टी के कार्यकर्ता एक सेवक के रूप में मना रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों में सेवा भाव जागृत होगा और समाज में एक नया संदेश जाएगा।
मौके पर जिलामंत्री विपुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, जिला सेवा सप्ताह प्रमुख संजीव सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव कुमार, मुकुल कुमार,मंडल अध्यक्ष देव व्रत घोष,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष दास,संगीता सिन्हा, सुनिधि मिश्रा, विकास कुमार, प्यारे हिन्द आदि मौके पर साथ थे।