अनलॉक में कई वाहन आउट ऑफ स्टॉक, ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, एक माह में खूब हुई बिक्री
Auto Sector Bhagalpur एक महीने में टू-व्हीलर थ्री व्हीलर फोर व्हीलर और साइकिल की बिक्री खूब हुई। कारोबारियों ने राहत ली है।
भागलपुर, जेएनएन। लॉकडाउन-चार के बाद अनलॉक-एक में भी ऑटो सेक्टर का कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। बिक्री बढऩे से ऑटो सेक्टर से जुड़े कारोबारियों ने राहत ली है। लॉकडाउन चार में ऑटो सेक्टर शोरूम को सप्ताह में तीन दिन खोलने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद अनलॉक-एक में शोरूम पहले की तरह खुल गए। बाजार में बीएस-6 की गाडिय़ां ही बिक रही है। 26 दिनों में जिले में 1600 बाइक की बिक्री हुई। वहीं, 104 फोर व्हीलर और थ्री व्हीलर बिके। अभी कई कंपनियों की बाइक आउट ऑफ स्टॉक है। साइकिल की डिमांड भी खूब हो रही है। लोगों ने साइकिल की खरीदारी जमकर की।
अभी तक 50 से ज्यादा गाडिय़ों की बुकिंग और डिलीवरी हो चुकी है। कम रेंज की की गाडिय़ों की मांग ज्यादा है। -अमरेश कुमार झा, सीमांचल मोटर्स
गाडिय़ों की मांग बढ़ गई है। लॉकडाउन के बाद लगा था कारोबार को रफ्तार पकडऩे में समय लगेगा, लेकिन ग्राहकों का रूझान बढ़ा है। -पारिजात मिश्रा, टाटा मोटर्स
अभी तक 500 बाइक की बिक्री हुई है। कारोबार काफी बढिय़ा है। किसी तरह की परेशानी अभी नहीं हो रही है। -कन्हैया लाल, महाप्रबंधक, हीरो शोरूम।
आठ से दस गाडिय़ों की बिक्री हर दिन हो रही है। बीएस-6 के कई मॉडल ऑउट ऑफ स्टॉक हैं। -अमित कुमार, संचालक होंडा शोरूम
ऑटो की मांग थोड़ी कम हुई है। लेकिन हर दूसरे दिन एक ऑटो बिक रहे हैं। ग्राहकों का रूझान बढ़ा है। -मुकेश कुमार, विराट बजाज ऑटोमोबाइल्स
लॉकडाउन के बाद भी यामहा और बुलेट गाडिय़ों की मांग बढ़ी है। दोनों कंपनियों की बीएस-6 गाडिय़ों की चार सौ गाडिय़ां बिकी है। -श्रीराम ऑटो मोबाइल्स
मुख्य बातें
-एक महीने में टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर, फोर व्हीलर और साइकिल की खूब हुई बिक्री
लॉकडाउन चार से अब तक
-250 बाइक होंडा कंपनी की बाइक की हुई बिक्री।
-250 बाइक बजाज कंपनी की बाइक की हुई बिक्री।
-500 बाइक हीरो मोटर कॉर्प की बाइक की हुई बिक्री।
-250 बाइक यामहा कंपनी की बिकी बाइक।
-150 बुलेट बिक चुके हैं अभी तक
-104 थ्री व्हीलर और चार पहिया बिके अब तक।
-1900 के करीब साइकिल की हुई बिक्री