बाइक सवार अपराधियों ने समाजसेवी को गोली मारी, स्थिति चिंताजनक Munger news
मुंगेर के मुफस्सिल थाना के ITI कालेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने सोमवार सुबह सीताकुंड कल्याणचक निवासी रविश यादव को गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए JLNMCH में भर्ती कराया गया।
मुंगेर [जेएनएन]। मुंगेर में अपराधियों ने सुबह-सुबह एक समाजसेवी को गोली मार दी। अपराधी बाइक पर सवार थे। सुबह-सुबह दो अपराधियों ने 45 वर्षीय समाजसेवी रवीश यादव को गोली मार दी। गोली लगने से उनकी हालत काफी हो गई है। गंभीरावस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आइटीआइ कालेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की सुबह सीताकुंड कल्याणचक निवासी रवीश यादव को गोली मार दी। जख्मी रवीश यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रवीश यादव अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक मुंगेर की ओर आ रहा था। उसी समय आइटीआइ कालेज के पास घात लगा कर बैठे दो अपराधियों ने रवीश यादव की बाइक रोक ली। इसके बाद अपराधी और रवीश यादव के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान अपराधियों ने पिस्तौल निकाल कर रवीश को गोली मार दी। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि रविश पर भी मुफस्सिल में मुकदमा दर्ज है। अभी तक गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उस बिन्दुओं की जांच कर रही है, जिस के तहत उसकी हत्या हुई है।