बच्ची के मां ने अस्पताल में तोड़ा दम, शव छोड़कर ससुराल वाले फरार
प्रखंड के तुलसीपुर गांव में रविवार को विनय कापरी की पत्नी बेचनी देवी (23) आग से झूलस गई थी।
भागलपुर। प्रखंड के तुलसीपुर गांव में रविवार को विनय कापरी की पत्नी बेचनी देवी (23) आग से झूलस गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।
इसी बीच पुलिस को लेकर मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही ससुरालवाले महिला के शव को छोड़ कर फरार हो गए। ससुराल वालों ने लगाई थी आग
जिसके बाद पुलिस ने मायके वाले के सहयोग से अस्पताल शव बरामद किया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा। बता दें कि रविवार को ससुराल वालों ने विधवा महिला बेचनी देवी एवं उसकी करीब दो वर्षीया बच्ची मनीषा कुमारी को जला दिया था। जिसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए घायल महिला का चोरी-छिपे इलाज का झूठा साजिश रचा था। खरीक पीएचसी से किया गया था रेफर
बता दें कि महिला को रविवार को ही खरीक पीएचसी से मायागंज रेफर किया गया था। इसके बाद महिला को इलाज के लिए कहां ले जाया गया था। इस बात छिपाने की पूरजोर कोशिश की गई थी। मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज
इधर मृतक महिला की मां खगड़िया जिले के गोगरी निवासी रजिया देवी ने घटना को लेकर अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के छह लोगों पर जिसमें जिदा जलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सह मृतका की सास जयमाला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।