Bihar Vidhan Sabha By-Election: तारापुर के मतदान केंद्र पर दिखने लगी मतदाताओं की भीड़, लोगों में उत्साह
Bihar Vidhan Sabha By-Election तारापुर में आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वोटरों की भीड़ दिखने लगी है। लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मुंगेर [रजनीश]। तारापुर उप चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक उत्साह युवाओं और महिलाओं में देखने को मिल रही है।
दरअसल, तारापुर उपचुनाव में नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के आखिरी रात तक संबंधित दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को जो सेटिंंग-गेटिंग करना था वह कर लिए। लेकिन अब इसका रिमोर्ट कंट्रोल जनता के हाथ में है। किसने कितना वोटरों को संयोज कर रखा है इसका निर्णय तो दो नवंबर को होगा। नौ उम्मीदवारों की किस्मत आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस सीट पर राज्य से लेकर देश की राजधानी तक की नजर है। सभी दलों के लिए यह हाट सीट बनी हुई हैं।
सभी दलों की प्रतिष्ठा दाव पर
इस बार तारापुर सीट हाट सीट बना हुआ है। इस सीट पर राजद, कांग्रेस और एनडीए सभी की प्रतिष्ठा दाव पर है। एनडीए से जदयू ने यहां 2005 के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को उतारा है, जबकि राजद, कांग्रेस और लोजपा ने नए चेहरे को मौका दिया है। यहां पर सभी दलों ने स्थानीय प्रतियाशियों को तरजीह दी है। कुल मिलाकर, जदयू अपनी सीट बरकार रखने और राजद और कांग्रेस पुरानी विरासत को संयोजने की तैयारी में है। लोजपा अपने प्रत्याशी के व्यक्तित्व, कार्य और युवाओं के बल पर उत्साहित है।
ये है यहां का समीकरण
साल 2005 में यहां से शकुनी चौधरी राजद के टिकट पर जीते थे। वहीं, राजीव कुमार सिंह उस चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। वे करीब छह सौ वोटों से चुनाव हार गए थे। शकुनी चौधरी ने 32 हजार 828 वोट हासिल किया था, जबकि जदयू से राजीव कुमार सिंह को 32 हजार 217 वोट मिला था। साल 2010 में नीता चौधरी ने जदयू से जीत हासिल की थी। जदयू से नीता चौधरी ने 44 हजार 582 वोट हासिल किया था। राजद से शकुनी चौधरी को 30 हजार 704 वोट मिले थे।