Move to Jagran APP

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम : पटना में खड़ी है बसें, भागलपुर में पैसेंजर कर रहे इंतजार

चार भागलपुर दो-दो मुंगेर और जमुई डिपो के नाम एलॉट हुईं बसें। रूट चार्ट तैयार होने और परमिट मिलने के बाद आएंगी आठ बसें। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय ने बसों की खरीद करने के बाद भागलपुर प्रमंडल से बसें चलाने को लेकर प्रस्ताव मांगा था।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 08:31 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 08:31 AM (IST)
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम : पटना में खड़ी है बसें, भागलपुर में पैसेंजर कर रहे इंतजार
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नई बसें भागलपुर नहीं पहुंची है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में बसें खरीदकर खड़ी कर दी गई है। बसों का भागलपुर के यात्री बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भागलपुर डिपो को चार, मुंगेर और जमुई डिपो के नाम दो-दो बसें एलॉट हुई है। रूट चार्ट तैयार होने और परमिट मिलने के बाद आठ बसें भागलपुर आएगी। इधर जिले के यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए नए बस का इंतजार है। भागलपुर डिपो के लिए मिली चार बसों से अब यात्रियों की परेशानी दूर होगी। 

loksabha election banner

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय ने बसों की खरीद करने के बाद भागलपुर प्रमंडल से बसें चलाने को लेकर प्रस्ताव मांगा था। भागलपुर से 22 बसों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया। संचालन मुख्य के आदेश के बाद 14 बसों की मांग हुई थी। इसमें भागलपुर डिपो के लिए छह, मुंगेर और जमुई डिपो के लिए चार-चार बसों की मांग की गई थी। इसमें भागलपुर से पटना, जमशेदपुर व रांची के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। मुंगेर से रांची और रानीगंज व जमुई से चासनाला और रांची के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन मुख्यालय ने भागलपुर डिपो के लिए चार और जमुई व मुंगेर डिपो के लिए दो-दो बसों को एलॉट किया है।

आठ बसों के परिचालन के लिए रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (भागलपुर) अशोक कुमार सिंह के अनुसार सोमवार को रूट चार्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। रूट चार्ट मुख्यालय को मिलने के बाद परमिट के लिए आवेदन दिया जाएगा। परमिट मिलने के बाद ही बसें भागलपुर आएगी। सभी आठ बसें पटना के लिए चलेगी। मुंगेर और जमुई से भी बसें पटना के लिए चलेगी। बांका से अमरपुर होते हुए पटना के लिए बस का परिचालन होना है। क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह का कहना है कि अगले दस दिनों में बसें भागलपुर आ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.