Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा NDA में दरार नहीं, नीतीश पर है भरोसा Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भागलपुर पहुंचे। उनका यहां कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया। आज उनका कई कार्यक्रम है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 12:21 PM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा NDA में दरार नहीं, नीतीश पर है भरोसा Bhagalpur News
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा NDA में दरार नहीं, नीतीश पर है भरोसा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल शनिवार को ही भागलपुर आ गए हैं। उन्‍होंने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। नाथनगर विधानसभा उपुचनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्‍होंने एनडीए प्रत्‍याशी जदयू उम्‍मीदवार लक्ष्‍मीकांत मंडल के पक्ष में भाजपा को एकजुट करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन मजबूत हैं। नीतीश कुमार से कोई मतभेद नहीं है। यह गठबंधन कायम रहेगा। सभी कार्यकर्ता जदयू उम्‍मीदवार के लिए काम करें।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहां की एनडीए एकजुट है। 2020 में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी। 5 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को सफलता मिलेगी। तीनों दलों के नेता उपचुनाव में सामूहिक रूप से काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में 2020 में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया।

रविवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ जायसवाल ने कहा कि नाथनगर उपचुनाव में जदयू के प्रत्याशी के लिए भाजपा पूरी ताकत से लगेगी। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर और किशनगंज के बाद वे भागलपुर में प्रचार कार्य में आए हैं। भागलपुर के बाद वह बांका के बेलहर भी जाएंगे। पत्रकार सम्मेलन में भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडे भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा और अर्जित चौबे उपस्थित थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित अन्य नेताओं का बयान पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रवक्ताओं का बयान ही अधिकृत बयान है। गैर प्रवक्ताओं का कथन उनकी निजी राय हो सकती है।

डॉ. जायसवाल रविवार को भागलपुर में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। वे नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे एनडीए (जदयू) प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने गिरिराज सिंह के संदर्भ में कहा कि वे केंद्रीय मंत्री हैं। उनके कथन और उनकी राय पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का ध्यान है। यहां बता दें कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर राज्य सरकार और नीतीश कुमार के खिलाफ हमला बोलते रहते हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन में कोई विवाद नहीं है। एनडीए एकजुट है। 2020 में बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। बिहार में उपचुनाव एनडीए के नाम पर ही लड़ा जा रहा है। इसमें तीनों दलों के नेता सामूहिक जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं। दावा किया कि एनडीए सभी सीटों पर चुनाव जीतेगा। जनता पूरी तरह से गठबंधन के साथ है।

उद्योग धंधे की स्थापना का भारत बन रहा हब

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में उद्योग-धंधे की स्थापना में वृद्धि हो रही है। विश्व स्तर की कई कंपनियां उद्योग लगाने भारत आ रही हैं। एक अक्टूबर से औद्योगिक घराने के सीएसआर फंड (नैगम सामाजिक दायित्व) में वृद्धि हुई है। अब इसका लाभ छात्रों को शोध और अनुसंधान में मिलेगा। सीएसआर का फंड 50 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। पहले इस फंड से अनुसंधान में हिस्सेदारी कम थी।

पत्रकार सम्मेलन में ललन पासवान, पूर्व विधायक अमन कुमार, डॉ. प्रीति शेखर, रोशन सिंह, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, लीना सिन्हा, दीपक सिंह, आशा ओझा, किरण सिंह, प्यारे हिन्द और बंटी यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.