Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, बोले- यहां के कार्यकर्ताओं में सामंजस्य दिखा Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल भागलपुर पहुंचे। उनका यहां कार्यकर्ताओं ने स्‍वागत किया। आज उनका कई कार्यक्रम है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:42 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, बोले- यहां के कार्यकर्ताओं में सामंजस्य दिखा Bhagalpur News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, बोले- यहां के कार्यकर्ताओं में सामंजस्य दिखा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल शनिवार की देर रात भागलपुर पहुंचे। जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से परिचय किया। डॉ. जायसवाल नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी लक्ष्मीकांत मंडल की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को भी संबोधित करेंगे। जिला टीम के कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक सहित एक होटल में उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

स्वागत करने वालों में प्रभारी कुमार प्रणय, डॉ. प्रीति शेखर, डॉ. मृणाल शेखर, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, प्रो. किरण सिंह, दिलीप निराला, गुड्डू शुक्ला, कन्हाई मंडल, सुधीर पांडे, विपुल सिंह, रोशन सिंह, जिप अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, उप महापौर राजेश वर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंटी यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह, संजीव सिंह, प्रिंस मंडल, इंदुभुषण झा, सानू सिंह, शबाना आजमी, संदीप शर्मा, विक्रम यादव, ओम, गौरव दास उमाशंकर, अजित गुप्ता, अशेशर मंडल, ठाकुर मोहित सिंह, महेश शर्मा, सुमन भारती, सौरव, विजय साह, राजकिशोर सिंह, प्यारे हिन्द आदि उपस्थित थे।

उधर, पूर्व प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे सहित अरुण सिंह, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष के भागलपुर आगमन पर हर्ष जताया है। अर्जित ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

वहीं, रविवार को सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता उनके मिलने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय भी उनके साथ हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भागलपुर की भाजपा टीम काफी बहुत मजबूत है। कार्यकर्ताओं के बीच सामांजस्‍य है। नवगछिया से भी कई कार्यकर्ता उनके मिलने आए। रविवार को भी प्रदेश अध्यक्ष भागलपुर में कई कार्यक्रम और बैठकें करेंगे। अभी उनका प्रेस कांफ्रेंस भागलपुर के एक होटल में हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.