Move to Jagran APP

Bihar Politics: JDU ने चिराग पासवान को घेरने की शुरू की तैयारी, क्‍या जमुई लोकसभा से अशोक चौधरी होंगे उम्‍मीदवार?

Bihar Politics जमुई के सांसद व लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान को जदयू ने घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। संभावना है कि जमुई लोकसभा से जदयू अशोक चौधरी को अपना उम्‍मीदवार बना सकती है। तैयारी से तो ऐसा ही लग रहा है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 04:59 PM (IST)
Bihar Politics: JDU ने चिराग पासवान को घेरने की शुरू की तैयारी, क्‍या जमुई लोकसभा से अशोक चौधरी होंगे उम्‍मीदवार?
जमुई के सांसद व लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। जमुई के सांसद व लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान और जदयू के बीच के र‍िश्‍ता जगजाहिर है। जहां लगातार चिराग पासवान बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं, वहीं जदयू ने चिराग के खिलाफ आक्रोशित है। जदयू अब चाह रही है कि जमुई से चिराग पासवान को हराया जाए। इसके लिए जदयू ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। संभावना है कि चिराग पासवान के खिलाफ अशोक चौधरी जदयू के उम्‍मीदवार होंगे। भाजपा को भी गठबंधन धर्म के पालन करते हुए अशोक चौधरी को समर्थन करना होगा। भले ही चिराग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ ना बोलते हों।

loksabha election banner

अशोक चौधरी ने शुरू कर दी है तैयारी 

कहा जा रहा है कि चिराग पासवान के एनडीए में बिगड़े रिश्तों के बीच ब‍िहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अघोषित तौर पर तैयारी शुरू कर दी है। पहले नीतीश कुमार ने जमुई का प्रभारी मंत्री और फिर तारापुर उपचुनाव की बड़ी जिम्मेदारी देकर इसका एहसास भी करा दिया है। तारापुर उपचुनाव में प्रचार समाप्त होने के उपरांत अशोक चौधरी का जमुई के कई कार्यक्रमों में शिरकत करना तैयारी की बानगी ही मानी जा रही है। यहां बता दें कि अशोक चौधरी 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से किस्मत आजमा चुके हैं। तब उन्हें अच्छा खासा वोट भी मिला था।

2019 लोकसभा चुनाव में दोनों गठबंधन को विधानसभा वार प्राप्त मत

  • विधानसभा क्षेत्र- चिराग पासवान को मत- भूदेव चौधरी को मत- अंतर
  • सिकंदरा- 88767- 47384 - 41383
  • जमुई - 99113- 47553-51560 
  • झाझा- 99487- 51258- 48229
  • चकाई- 88028- 43695-44333 
  • शेखपुरा- 68201- 43592-24609 
  • तारापुर- 92264- 54323-37941
  • कुल- 535860- 287805- 248055

तारापुर विधानसभा उपचुनाव से चिराग पासवान को लगा झटका

तारापुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान को काफी झटका लगा है। तारापुर विधानसभा सीट जमुई लोकसभा के अंतर्गत पड़ता है, जहां से चिराग पासवान सांसद हैं। वे इस उपचुनाव में ना तो अपने प्रत्‍याशी को जीता सके और ना ही जदयू को हरा सके। यहां से उनका उम्‍मीदवार तीसरे नंबर रहा। उनके प्रत्‍याशी को मात्र 5350 वोट मिले थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.