Move to Jagran APP

Bihar Politics: दुर्गा पूजा के बाद तारापुर में सीएम नीतीश और तेजस्वी दिखाएंगे दमखम, दोनों करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

Bihar Politics दुर्गा पूजा के बाद सीएम नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव तारापुर में दमखम दिखाएंगे। दोनों की यहां पर सभा होनी है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। जदयू के वरीय नेताओं की माने तो यहां पर...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 01:14 PM (IST)
Bihar Politics: दुर्गा पूजा के बाद तारापुर में सीएम नीतीश और तेजस्वी दिखाएंगे दमखम, दोनों करेंगे चुनावी सभा को संबोधित
Bihar Politics: दुर्गा पूजा के बाद सीएम नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव तारापुर में दमखम दिखाएंगे।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। तारापुर से आम चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े राजेश मिश्रा को 10466 से ज्यादा वोट मिले थे। राजद से अलग होकर कांग्रेस ने इस बार राजेश मिश्रा पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। यह देखना दिलचस्प होगा की वोट को कितना अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। इन्हें जितना ज्यादा वोट मिलेगा राजग खेमा की ङ्क्षचता बढ़ेगी। तारापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता कई अवसरों पर यह साबित किया है कि उन्हें बाहरी प्रत्याशी पसंद नहीं है।

loksabha election banner

यही वजह है कि राजद को पिछली बार हार हुई थी। लोजपा (रामविलास) ने जमुई के कुमार चंदन को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी की व्यक्तिगत पहचान क्षेत्र में नहीं है। ऐसे में वह राजग प्रत्याशी को पराजित करने के लिए सवर्ण मतों में कितना सेंधमारी कर यह समय बताएगा। प्लूरल्स पार्टी ने वशिष्ठ नारायण को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। वशिष्ठ नारायण वायु सेना से अवकाश के बाद सामाजिक कार्यों में गहन रुचि रखते हैं।

मतदाताओं को साधने की कोशिश

राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी, बिहार जस्टिस पार्टी के मु. जसीम, निर्दलीय अंशु कुमारी, शिव गांधी, संजय कुमार, दीपक कुमार और धर्मेंद्र कुमार भी चुनाव मैदान में खड़े हैं। संजय कुमार ने राजद की सदस्यता ले ली है और नाम वापसी की घोषणा की है। चुनावी समर में राजग, राजद, कांग्रेस, लोजपा ने स्टार प्रचारकों ने क्षेत्र में ताकत झोंक दी है।

मुख्यमंत्री की सभा दशहरा बाद, तेजस्वी करेंगे कैंप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कई चुनावी सभा अंतिम सप्ताह में होना है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तारापुर में कैंप करने वाले हैं। आखरी समय में राजद सुप्रीमो लालू यादव के भी चुनाव प्रचार में आने की संभावना है। कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष समीर कुमार ङ्क्षसह विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी हैं। उनकी छवि अच्छी है। पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को यहां लगाएगी। लोजपा के तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद चिराग पासवान खुद कई सभा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.