Move to Jagran APP

बिहार के इस थानेदार को अपराधियों ने जमकर पीटा, जानिए... कैसे हुआ यह सब

सुपौल के नदी थानाध्यक्ष जुगेश्वर सिंह पर अपराधियों ने हमला कर दिया। थानाध्‍यक्ष मारपीट की घटना पर मरौना प्रखंड के तुलसीयाही गांव गए थे। घटना स्थल से पुलिस ने एक स्कार्पियो समेत कारतूस बरामद किया है। दो अपराधी पकड़े गए हैं।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 06:57 PM (IST)
बिहार के इस थानेदार को अपराधियों ने जमकर पीटा, जानिए... कैसे हुआ यह सब
सुपौल के नदी थानाध्यक्ष का सर फूटा।

जागरण संवाददाता, सुपौल। सुपौल के मरौना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घोघरडीहा पंचायत के तुलसीयाही गांव में रविवार की रात अपराधियों के तांडव से ग्रामीणों का बचाव करने गए सुपौल नदी थानाध्यक्ष जुगेश्वर सिंह अपराधियों ने पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष के घायल होने की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी नीरज नारायण पांडे ने आसपास के कई थानाध्यक्षों को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया। विभिन्न थाने की पुलिस के एक साथ घटनास्थल पर पहुंचते ही तांडव कर रहे अपराधी भागने लगे। किंतु पुलिस ने चतुराई से दो अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। जख्मी थानाध्यक्ष को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी निर्मली में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि थानाध्यक्ष का सर फूटा हुआ है, जिससे काफी रक्त बहा है। शरीर में कई जगह पर चोट के निशान भी है। पुलिस ने घटनास्थल पर छोड़े गए अपराधियों के वाहनों को जब्त कर थाना लाया है। स्कॉर्पियो से पुलिस को खाली एवं भरे हुए कई शराब की बोतलें मिली। गिरफ्तार अपराधियों की तालाशी करने पर पुलिस को एक कारतूस एवं घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ है। निर्मली थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी क्योट्टापट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार एवं सुनील कुमार है।

loksabha election banner

क्या था मामला

सुपौल नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीयाही गांव में जलकर के मछली पर अपना अधिकार पाने को लेकर दो गुटों में विगत कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की रात विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। अपराधियों ने गांव में तांडव मचाना शुरू कर दिया। अपराधियों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गांव वाले जान बचाने के लिए अपनी- अपनी घरों में दुबक गए। लोगों ने मोबाइल से घटना की जानकारी नदी थानाध्यक्ष को दी। सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस बल की तादाद कम थी। तांडव कर रहे अपराधियों ने थानाध्यक्ष को चारों ओर से घेरते हुए बंदूक के कुंदे से मारते हुए लहूलुहान कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष का सर फट गया। थानाध्यक्ष ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए बगल के घर में शरण ले लिया और घटना की सूचना विभिन्न थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं विभिन्न थानाध्यक्षों की उपस्थिति में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

नदी थानाध्यक्ष जुगेश्वर सिंह एवं ग्रामीणों के द्वारा मामले से संबंधित आवेदन दिया गया है। फिलहाल इसमें दो की गिरफ्तारी हुई है। - पंकज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निर्मली।

इस घटना में दो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसमें एक जिसने सूचना दी और दूसरा मामला पुलिस के साथ जो मारपीट किया उसके विरुद्ध। अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है। - मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.