Move to Jagran APP

बिहार पंचायत चुनाव 2021: 3rd Phase में कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार के इन जिलों में होगी वोटिंग, एक क्लिक में Full Details

बिहार पंचायत चुनाव 2021 के 3rd Phase का मतदान शुक्रवार को होगा। कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार के सुपौल सहरसा मधेपुरा पूर्णिया कटिहार अररिया खगड़िया मुंगेर जमुई लखीसराय भागलपुर और बांका में वोटिंग होगी। कहां कितनी पंचायतें और प्रत्याशी पढ़ें Full Details..

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 06:37 AM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: 3rd Phase में कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार के इन जिलों में होगी वोटिंग, एक क्लिक में Full Details
बिहार पंचायत चुनाव 2021: शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू होगा मतदान।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। बिहार पंचायत चुनाव 2021 में तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को प्रदेश के 35 जिलों के 50 प्रखंडों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बात करें कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार की तो यहां के 12 जिलों के 16 प्रखंडों में वोटिंग की जाएगी। नक्सल प्रभावित जिलों के लिए अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बारी-बारी से जानते हैं सभी जिलों का हाल...

loksabha election banner

सुपौल: छातापुर प्रखंड

सुपौल के छातापुर प्रखंड की 23 पंचायतों के 330 बूथों पर 2801 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। 182231 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए डीएम महेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को काफी सतर्कता बरतनी है। ईवीएम रिसीव करने से लेकर जमा करने तक संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी। डीएम ने कहा कि सभी चुनाव कर्मी आपस में समन्वय बनाकर काम करें।

सहरसा: पतरघट प्रखंड

1305 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पतरघट प्रखंड के 11 पंचायतों में 176 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की जाएगी। यहां सभी 1305 उम्मीदवारों के भाग्य फैसला 95 हजार मतदाता करेंगे। महिला प्रत्याशियों की संख्या 708 है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के 176 मतदान केंद्रों को 12 सेक्टर बांटा गया है। सभी सेक्टर में दंडाधिकारी सहित पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 167 मतदान केंद्र एवं आठ सहायक मतदान केंद्र बनाएं गए हैं।

मधेपुरा: गमहरिया और घैलाढ प्रखंड

गम्हरिया के आठों पंचायत मिलाकर 222 विभिन्न पदों के लिए 56 हजार 475 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 222 पदों के लिए गम्हरिया चुनाव होगा। 908 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जाएगा। घैलाढ़ प्रखंड में भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह सात बजे से यहां मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

कटिहार: कोढ़ा प्रखंड

कोढ़ा प्रखंड के एक लाख 78 हजार 450 मतदाता 2324 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 23 पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे। गुरूवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदयन मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने चुनाव कर्मियों को शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कोढ़ा प्रखंड में 90,850 पुरूष व 87,593 सहित कुल एक लाख 78 हजार 450 मतदाता हैं। यहां 584 पदों के लिए 2324 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। प्रखंड में 316 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

अररिया: रानीगंज प्रखंड

अररिया के रानीगंज प्रखंड में 3594 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद किया जाएगा। रानीगंज प्रखंड के 30 पंचायत में 950 पद के लिए 258376 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 461 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

खगड़िया: गोगरी और परबत्ता प्रखंड

जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर डीएम आलोक रंजन घोष एवं एसपी अमितेश कुमार ने गोगरी व परबत्ता प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम व एसपी गोगरी के सर्किल नंबर- एक में भी गए। यहां की दो पंचायत देवठा और पैंकात में मतदान होना है।

मुंगेर: संग्रामपुर प्रखंड

संग्रामपुर प्रखंड में 63780 मतदाता विभिन्न पदों पर किस्मत आजमाने वाले 1003 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। यहां के 10 पंचायत में 129 मूल और 10 सहायक मतदान केंद्र बनाया गए हैं। शुक्रवार को जिला परिषद एक, मुखिया 10, वार्ड सदस्य 129, सरपंच 10, पंच 129 व पंचायत समिति सदस्य के 13 पदों पर प्रत्याशियों को वोट करेंगे। नक्सल प्रभावित होने के कारण यहां मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा।

जमुई: जमुई और गौद्धोर

जमुई सदर तथा गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत 20 पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। दोनों प्रखंड में 268 मतदान केंद्रों पर कुल 1,52,345 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सदर प्रखंड में 1162 तथा गिद्धौर प्रखंड के 807 प्रत्याशियों सहित स्कूल 1969 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को ईवीएम और मतपेटियों में कैद हो जाएगा। यहां तीन जिला परिषद क्षेत्र में 34 उम्मीदवारों के बीच कांटे का संघर्ष है। दोनों प्रखंड को मिलाकर 81084 पुरुष तथा 71257 महिला मतदाताओं के अलावा चार ट्रांसजेंडर मतदाता भी पंचायत सरकार के गठन में अपनी भागीदारी निभाएंगे।

लखीसराय: हलसी

हलसी प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर जिला पुलिस बल, बीएमपी और गृहरक्षक की को तैनात किया गया है। 10 पंचायतों वाले इस प्रखंड के सभी 148 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। पंचायत स्तर पर दो सेक्टर बनाए गए हैं। कुल 20 सेक्टर में हलसी प्रखंड को बांटा गया है जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

भागलपुर: स्न्हौला प्रखंड

स्न्हौला प्रखंड में 1983 प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा। 18 पंचायतों में 237 बूथ हैं जो 148 भवनों में हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र 109 हैं। कुल मतदाता 127778 हैं, इनमें पुरुष मतदाता-66553, महिला मतदाता - 61223, अन्य-02 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

बांका: रजौन प्रखंड

रजौन प्रखंड के 18 पंचायतों में चुनाव होगा। विभिन्न पदों के 2047 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 259 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की जाएगी। महिला मतदान केंद्र की संख्या- 66 हैं। कुल वोटर 140786 हैं, जिनमें पुरुष वोटर- 74082 और महिला वोटर- 66704 हैं।

पूर्णिया: बिकोठी और भवानीपुर प्रखंड

पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड में 12 पंचायतों में मतदान होगा, जिसमें 164 मतदान केंद्रों पर 78265 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी जगह बायोमेट्रिक के द्वारा मतदाताओं को एंट्री मिलेगी। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.