बिहार पंचायत चुनाव 2021: EVM में गड़बड़ी के चलते नहीं आया रिजल्ट, खगड़िया के बूथ-185 पर होगा पुनर्मतदान
बिहार पंचायत चुनाव 2021 के तीसरे चरण का रिजल्ट रविवार को जारी किया गया। इस दौरान खगड़िया के एक बूथ की इवीएम मशीन में गड़बड़ी आ गई जिसके चलते रिजल्ट जारी नहीं हो सका। लिहाजा अब बूथ पर पुनर्मतदान होगा।
जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार पंचायत चुनाव 2021: तीसरे चरण में गोगरी प्रखंड की सात पंचायतों के मतगणना के बाद एक बूथ पर पुनर्मतदान होगा। मतदान के दिन बीते रविवार को रामपुर पंचायत की बूथ नंबर 185 की ईवीएम का रिजल्ट प्रकाशन बटन काम नहीं करने के कारण रिजल्ट प्रकाशन नहीं हो पाया और दो पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी के बीच के मत अंतर मात्र 43 होने के कारण बूथ नंबर 185 पर पुनर्मतदान होगा। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी करते हुए 12 अक्टूबर को मतदान कराने के निर्देश दिए है।
उक्त बूथ पर 483 मत पड़े थे। गोगरी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार ने बताया कि रामपुर के पंचायत समिति पद के लिए हुए मतदान बाद मतगणना के दौरान बूथ नंबर 185 के पंचायत समिति पद के ईवीएम सीपीयू का रिजल्ट प्रकाशन बटन कार्य नहीं किया। जिस कारण उक्त बूथ का रिजल्ट प्रकाशन नहीं हो सका। प्रावधान के अनुसार अन्य बूथों पर पड़े मतदान और दो प्रत्याशी के मत का अंतर भी कम रहा था। जिसे लेकर निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया था। निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के अनुसार उक्त बूथ पर पुनर्मतदान होगा। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 12 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है। मतदान को लेकर तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। आज मंगलवार को रामपुर पंचायत की 185 नंबर बूथ पर पंचायत समिति पद के लिए दोबारा मतदान होगा।
बेटा जेल में, मां जीत गई मुखिया चुनाव
जागरण संवाददाता, खगड़िया। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गोगरी प्रखंड के सात पंचायतों की मतगणना रविवार को संपन्न हो गई। मुखिया के पद पर पसराहा पंचायत से सुशीला संपत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू कुमारी को 184 मतों से हरा दिया। सुनीता संपत को जीत की सूचना मिलते ही आंखों से आंसू छलक पड़े। जो रोके नहीं रुक रहे थे। वह फूट-फूटकर रोने लगी। उनकी खुशी का ठिकाना न था।
सुशीला संपत को 2509 मत प्राप्त हुए, जबकि निवर्तमान मुखिया नीतू कुमारी को 2325 वोट मिला। मालूम हो कि सुशीला संपत राजद नेता साकेत कुमार गुड्डू की मां है। साकेत अभी जेल में बंद है। पसराहा पंचायत पर सभी की नजर थी। यहां चुनाव से पहले से तनाव कायम है। सूत्रों के अनुसार यहां तनाव गहरा गया है। पुलिस इस पंचायत पर नजर रखे हुई है।