Move to Jagran APP

बिहार पंचायत चुनाव 2021: कार्यपालक सहायक की हड़ताल ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की परेशानी

बिहार पंचायत चुनाव 2021 कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल से जाति आय आवासीय प्रमाण पत्र एवं विधवा पेंशन योजना बाधित होकर रह गया है। गुरुवार को एक छात्रा पांच किलोमीटर दूरी तय कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने प्रखंड कार्यालय पहुंची।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 04:37 PM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 04:37 PM (IST)
बिहार पंचायत चुनाव 2021: कार्यपालक सहायक की हड़ताल ने बढ़ाई अभ्यर्थियों की परेशानी
प्रमाण पत्र बनवाने में संबंधित प्रत्‍याशियों को परेशानी हो रही है।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। बिहार पंचायत चुनाव 2021:  सात सूत्री मांगों के समर्थन में बीते 14 मार्च से कार्यपालक सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कार्यपालक सहायक के हड़ताल पर चले जाने से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल से जाति, आय,  आवासीय प्रमाण पत्र एवं विधवा पेंशन योजना बाधित होकर रह गया है। गुरुवार को एक छात्रा  पांच किलोमीटर दूरी तय कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने प्रखंड कार्यालय पहुंची। जहां आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से निराश एवं हताश छात्रा ने बताया कि विद्यालय में जाति प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। बीते पांच दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हूं। आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। सूबे में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। पंचायत चुनाव में आरक्षित सीटों पर जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। आरक्षित पद पर चुनाव लडने वाले संभावित अभ्यर्थी जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लिए प्रखंड कार्यालय आते हैं और निराश होकर वापस घर लौट जाते हैं। इधर, उप प्रमुख सचिन कुमार ने कहा कि कार्यपालक सहायक के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को अविलंब हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में पहल करना चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.