Move to Jagran APP

Bihar Panchayat Chunav 2021 Result: मुंगेर, बांका व जमुई के रिजल्‍ट के लिए करें Click, ज्‍यादातर निवर्तमान मुखिया हो गए पराजित

Bihar Panchayat Chunav 2021 Result प्रथम चरण में हुए पंचायत चुनाव का आज परिणाम आने वाले हैं। बांका के धोरैया मुंगेर के तारापुर और जमुई के सिकंदरा में प्रथम चरण में 24 सितंबर को मतदान हुआ है। आज इन तीनों प्रखंडों का चुनाव परिणाम आ जाएगा। कल भी मतगणना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 06:46 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 08:53 AM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021 Result: मुंगेर, बांका व जमुई के रिजल्‍ट के लिए करें Click, ज्‍यादातर निवर्तमान मुखिया  हो गए पराजित
पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कार्य शुरू।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bihar Panchayat Chunav 2021 Result: ब‍िहार में आज भी पंचायत चुनाव के‍ ल‍िए मतगणना हो रही है। प्रथम चरण में हुए चुनाव के परिणाम कल से ही आने शुरू हो थे। शेष के परिणाम आज आ जाएंगे। मतगणना आज भी जारी है।  बांका के धोरैया, मुंगेर के तारापुर व जमुई के सिकंदरा प्रखंड में 24 सितंबर को पंचायत चुनाव हुआ था। प्रथम चरण में हुए चुनाव की मतगणना प्रारंभ कर दी गई है।

loksabha election banner

जमुई के सिकंदरा मेंं प्रथम चरण में शुक्रवार को डाले गए मतों की गिनती 8:00 बजे से आरंभ हुई। सिकंदरा प्रखंड के 13 पंचायत के 1095 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलने लगा है। जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कालेज में मतगणना हो रहीीहै। हां सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के बीच निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना के लिए अधिकारियों व पर्यवेक्षकों के साथ-साथ ओआरसी मशीन की भी नजर होगी। मतगणना को लेकर शहर में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में धारा 144 लागू किए जाने के साथ ही विभिन्न मार्गो पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया है। मुखिया पद के लिए 18 तथा अन्य पदों के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं।

जमुई के सिकंदरा प्रखंड लगातार चुनाव परिणाम आ रहे हैं। कुमार पंचायत से मुखिया प्रत्याशी शंभू सिंह विजयी हुई। वे 1280 मतों से जीते। शंभू सिंह को 2619 मत मिले। इन्होंने संजीव रंजन को पराजित किया। संजीव को 1339 मत ही मिले हैं। वहीं, पोहे पंचायत से मुखिया प्रत्‍याशी मनोज मंडल 1046 मतों से जीते। फुलेश्वर ठाकुर को उन्‍होंने पराजित किया। पोहे पंचायत समिति उत्तरी भाग से उप प्रमुख नैयर खान ने दोबारा जीत दर्ज किया। उन्होंने 70 वोट से प्रतिद्वंदी प्रत्याशी संजीत सिंह को पराजित किया। कुमार पंचायत समिति से त्रिकोणीय मुकाबले में 303 मतों से राजकुमार जीते। राजकुमार को 1600 और विनोद कुमार मंडल 1297 मत मिले। पोहे दक्षिणी भाग पंचायत समिति क्षेत्र से रेणु देवी निर्वाचित हुईं। रेणु को 837 मत मिले। उन्‍होंने 19 वोट से

निकटतम प्रतिद्वंदी मीरा देवी को हराया। मीरा को 818 वोट मिले हैं। 

सिकंदरा पश्चिमी जिला परिषद क्षेत्र से सुनील पासवान ने 6916 वोट हासिल कर 3600 मतों से जीत दर्ज किया है। लगातार दूसरी जीत है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी रामाधीन पासवान को हराया है। पोहे दक्षिणी भाग पंचायत समिति क्षेत्र से 19 वोट से रेणु देवी फ‍िर से निर्वाचित हुईं। रेणु को 837 मत मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंदी मीरा देवी को 818 वोट मिले हैं। सिझौड़ी पंचायत से अशोक पासवान मुखिया पद पर विजयी रहे। उन्‍होंने निवर्तमान मुख‍िया कल्‍लू तांती को हराया। खरडीह पंचायत से शारदा देवी ने 2109 वोट प्राप्‍त किया। वे 608 वोट से जीत गए। प्रतिद्वंदी उम्मीदवार मंजू देवी को 1501 वोट हासिल हुआ।

सिकंदरा प्रखंड के गोखुला फतेहपुर पंचायत से मुखिया पद पर किरण देवी 643 मतों से निर्वाचित हुईं। किरण देवी 1651 तथा रुणा देवी को 1009 वोट म‍िले। यहींं से विलास सिंह 500 से अधिक मतों से पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं। कुमार पंचायत से मनोज कुमार सिंह सरपंच पद पर निर्वाचित हुए। उन्‍होंने 480 मतों से अरविंद कुमार सिंह को शिकस्त दी। मथुरापुर पंचायत से कौशल्या देवी निर्वाचित हुईं। उन्‍होंने निकटतम प्रतिद्वंदी ललिता देवी को 300 से अधिक मतों से परास्त किया। 

भूल्लो पंचायत से मुखिया पद पर सूचित कुमार विजयी हुई। उन्‍होंने 730 मत हासिल किया। रंजीत यादव को 102 मतों से उन्‍होंने हराया। रंजीत को 628 मत मिले। सबलबीघा पंचायत से अंजनी मिश्रा उर्फ बंटी मिश्रा ने अनिल मंडल को 87 मतों से शिकस्त दे दी है। यहां मैदान में कुल 19 उम्मीदवार थे। मतदान के लिए दो ईवीएम मशीन लगाने पड़े थे। बिछवे पंचायत में मुखिया पद के उम्मीदवार कल्लू मांझी ने 1577 मत हासिल कर राधेश्याम पासवान को 239 वोट से हराया। राधेश्याम को 1338 मत मिले। ईंटासागर पंचायत से 1354 मतों के अंतर से जीत हासिल कर मीरा देवी मुखिया पद पर निर्वाचित हुईं। मीरा को 2319 मत मिले जबकि पूजा कुमारी को 965 मत हासिल हुआ।

जमुई के सिकंदरा में 13 पंचायत हैं। दो को छोड़कर सभी पंचायत में निवर्तमान मुखिया हार गए। लेकिन दोनों जिला पार्षद जीत गए हैं। जिला परिषद सीट पर सिकंदरा पूर्वी से दुलारी देवी पहले ही निर्विरोध जीत चुकीं हैं। सिकंदरा पश्चिमी से भारी मतों के अंतर से सुनील पासवान ने फ‍िर से जीत गए। वहीं, गोखुला फतेहपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए किरण देवी व मंजोष पंचायत सीट से भावना स‍िंह दूसरी बार मुखिया पद पर जीत गईं। इस बार के चुनाव में मुख‍िया पद के लिए हारने वाले प्रमुख प्रत्‍याशी हैं मिर्चा पाठकचक पंचायत से मनोज कुमार स‍िंह, महादेव सिमरिया पंचायत से माधव कुमार व सबलबीघा पंचायत उमा देवी का नाम शामिल है।

मां-बेटा एक साथ चुने गए पंचायत समिति सदस्य

सिकंदरा प्रखंड के महादेव सिमरिया पंचायत के अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्र से मां और बेटा दोनों निर्वाचित होने में कामयाब हुए। पंचायत समिति उत्तरी भाग से पुत्र बुलबुल कुमार स‍िंंह तथा दक्षिणी भाग से मां शांति देवी निर्वाचित हुई है। शांति देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 108 मतों से पराजित किया जबकि बुलबुल स‍िंंह एक हजार मत से निर्वाचित हुए। बुलबुल पहले भी 2011 के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचित हुए थे।

उप प्रमुख को फिर से मिला अवसर

सिकंदरा प्रखंड के पोहे पंचायत में मुखिया पद के लिए जहां बदलाव की बयार चली, वहीं पंचायत समिति सदस्य व सरपंच के पद पर निवर्तमान ही काबिज रह जाने में कामयाब हुए। यहां नेरू खान और रेणु देवी को फिर से पंचायत समिति सदस्य तथा मजीद साह को सरपंच चुन लिया गया है। कुमार पंचायत में मनोज कुमार स‍िंंह को सरपंच की पगड़ी मिली जबकि भुल्लो पंचायत में लगातार तीसरी बार सरपंच की पगड़ी अपने माथे पर बनाए रखने में छोटे लाल चौधरी कामयाब हुए। उन्होंने 1065 मत हासिल कर 500 मतों के अंतर से कृष्ण नंदन यादव को पछाड़ दिया। सिझौड़ी पंचायत समिति क्षेत्र से उषा देवी एक बार फिर से पंचायत समिति सदस्य चुन ली गई है। खरडीह से दौलती देवी, सबलबीघा से संगीता कुमारी, मंजोष से रामाशीष राम, कुमार पंचायत से राजकुमार सहित अन्य समिति सदस्यों का भी परिणाम घोषित कर दिया गया है।

मुखिया चुनाव के परिणाम

जमुई के सिकंदरा प्रपखंड के कुमार पंचायत से शंभू स‍िंह ने वर्तमान मुखिया संजीव रंजन को हरा दिया। पोहे पंचायत में मनोज मंडल ने मुखिया फुलेश्वर ठाकुर को 1117 मतों से करारी शिकस्त दी। गोखला फतेहपुर पंचायत में किरण देवी ने निकटतम प्रतिद्वंदी रूणा देवी को हराया। मथुरापुर पंचायत में कौशल्या देवी ने 1700 मत प्राप्‍त किया। उन्‍होंने 600 मतों से ललिता देवी को हराया। भूल्लो पंचायत में सूचित कुमार ने रंजीत यादव को 102 मतों से हरा दिया। सबलबीघा में अंजनी कुमार मिश्रा ने अनिल मंडल को 87 पराजित किया। खरडीह पंचायत से शारदा देवी ने मंजू कुमारी को हराया। बिछवे पंचायत ने कैलू मांझी को 239 मतों से जीते। उन्‍होंने राधेश्याम पासवान पराजित किया। सिझौड़ी पंचायत में अशोक पासवान ने मुखिया कल्लू तांती को हरा द‍िया। ईंटासागर पंचायत में मीरा कुमारी ने सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत का रिकार्ड कायम किया। उन्होंने पूजा कुमारी को पराजित किया। मंजोष पंचायत में भावना स‍िंह को 1900 मत मिले। रंभा देवी को उन्‍होंने यहां से हरा द‍िया। महादेव सिमरिया पंचायत से विनोद यादव मुखिया बने। उन्‍होंने राजीव रंजन उर्फ विक्की स‍िंह को 294 मतों से पराजित कर दिया। यहां निवर्तमान मुखिया देवेंद्र कुमार स‍िंह के पुत्र माधव कुमार को 901 मत मिले। वे तीसरे स्थान से रहे। मनोज स‍िंह ने 898 मत प्राप्‍त किया, वे चौथा स्थान रहे। मिर्चा पाठकचक पंचायत से पूर्व मुखिया बालगोव‍िंद यादव की विधवा जया देवी ने 620 मतों से मुखिया मनोज कुमार स‍िंह को पराजित कर दिया।

मुंगेर तारापुर प्रखंड में शुक्रवार को हुए पंचायत चुनाव का मतगणना शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय के जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मतों की गिनती जारी है। संबंधित पदों के प्रत्याशी मतगणना केंद्र में पहुंच गए हैं। 10 पंचायतों के लिए होने वाली मतों की गणना के लिए 17 टेबल बनाए गए हैं। 908 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज ही होना है। 12 बजे के बाद सीन भी पूरी तरह साफ हो जाएगा। ऐेसे में प्रत्याशियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। कुछ घंटे में सीन से पर्दा हट जाएगा।

मतगणना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौक चौबंद की गई है। जिला निवार्ची पदाधिकारी के हस्ताक्षर युक्त परिचय पत्र के बिना किसी का मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दे रहे हैं। मतगणना केंद्र की विधि व्यवस्था की जिम्मेवारी पूरी तरह से सदर अनुमंडल पदाधिकारी व सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के जिम्मे है। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति तीन पालियों में की गई है। इस बीच तारापुर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत का रिजल्ट आ गया है। किरण देवी को मुखिया पद के ल‍िए विजयी हुईं हैं। 150 मतों से हार-जीत हुआ। मीना देवी पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के परिवार से हैं। किरण चौधरी दिवंगत विधायक मेवालाल चौधरी के पर‍िवार से हैं। वहीं वार्ड सदस्य 12 से मेहरून्निसा 31 मतों से विजयी रहीं। मो. ईसा वार्ड नौ ने मु. मुस्तफा को हराया। मानिकपुर भाग दो से पंचायत समिति सदस्य रशीदा खातून ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विंध्यवासिनी देवी को 69 मत पराजित कर दिया। मानिकपुर भाग एक पंचायत समिति सदस्य के लिए पूनम कुमारी ने जीत गईं हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी खुशबू सिंह को 92 मत से हरा दिया। मुंगेर के तारापुर प्रखंड के 10 पंचायतों का परिणाम आ गया है। नौ पंचायत पर नए मुखिया बने। जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से ब‍िंदिया रानी ने फिरोजा प्रवीण को 989 मतों से और क्षेत्र संख्या 12 से पिंकी कुमारी ने शैलेश कुमार को 1159 मतों से हराया। मानिकपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए किरण चौधरी ने मीना देवी को 152 मतों से पराजित किया। किरण चौधरी दूसरी बात चुनाव जीती। म‍ुखिया पद के लिए रामपुर विषय पंचायत से नितेश कुमार सिंह ने राजेश कुमार स‍िंह को पराजित किया। धोबई पंचायत से कन्हैयालाल तांती ने बुलबुल देवी को, पढभारा से रोजी कुमारी ने प्रीति कुमारी को, लौना से अंजू सिंह ने मीना देवी को, अफजलनगर से प्रियंका कुमारी ने शशि कुमार सुमन, बिहमा पंचायत से बंदना कुमारी ने योगेंद्र मंडल को, बेलाडीह पंचायत से साजन कुमार स‍िंह ने प्रकाश यादव को, गनेली पंचायत से चांदनी कुमारी ने सीमा कुमारी को पराज‍ित कर दिया।

बांका के धोरैया प्रखंड में 20 पंचायत हैं। यह जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है। इस बार के चुनाव में 15 पंचायतों में नए म‍ुखिया बने। शेष पांच में पुराने ने ही वापसी की है। 

मुखिया के किस प्रत्याशी को कितना मत

पंचायत- मकैता-बबूरा

  • तमन्‍ना परवीन-1478
  • गुडिय़ा देवी-1418
  • बीबी नुसरत जबी-780
  • लीला देवी-753
  • किरण देवी-706
  • अनिता देवी-143
  • बीबी हफीजा खातून-46

पंचायत-काठबनगांव-बीरबलपुर

  • निर्जला देवी-1542
  • मैमूना खातून-1461
  • सैदा खातून- 1180
  • बीबी लाडली-905
  • बीबी हसीना-678
  • बीबी रिजवाना रफत-257
  • निकहत प्रवीण-80

पंचायत- ताहिरपुर-गौरा

  • बीबी हाजरा खातून-929 (जिला परिषद सदस्‍य रफीक आलम की पत्‍नी)
  • मु.इकबाल-774
  • तारकेश्वर प्रसाद चौधरी-768
  • पप्पू कुमार यादव-598
  • उमेश चंद्र-587
  • मु.इजराइल-343
  • नवल किशोर स‍िंंह-186
  • मु.हासिम-179
  • मु.सलीमुद्दीन-39

पंचायत-बटसार

  • रजनीश कुमार-1568, लगातार दूसरी बार
  • इंद्रदेव मंडल-982
  • शिवनारायण स‍िंंह-825
  • विकेश कुमार झा-526
  • मनोज कुमार मिश्र-509
  • साधना देवी-503
  • मु.शब्बीर अहमद-228
  • राजीव कुमार वर्मा-147
  • निरंजन कुमार- 66

पंचायत-महिला विशनपुर

  • फरहत प्रवीण-1736
  • बीबी नसीमा-1202
  • अफरोजा खातून-912
  • बीबी तमना-759
  • बीबी रूबैदा खातून-323
  • प्रमिला देवी-233
  • गुंजन कुमारी-128
  • बीबी रूख्साना-85
  • बीबी संजीदा खातून-81
  • बीबी हुस्न बानो-80
  • सोहनी प्रवीण-80
  • जानकी देवी-61

पंचायत- करहरिया

  • मु.जहांगीर-2187 (लगातार दूसरी बार)
  • पवन कुमार-1196
  • मु.अरसद-991
  • शाह सलीम-662
  • मु.शाहजहां-381
  • बीबी साबरीन निशां-172

पंचायत-सैनचक

  • रेखा देवी-1254
  • सिंपी देवी-971
  • सुशीला देवी-755
  • बबीता कुमारी-640
  • सुनीता देवी-401
  • सबीता देवी-291
  • किरण देवी-288
  • मंजुला देवी-229
  • निर्मला देवी-166
  • दुर्गा देवी-113

इसके अलावा स‍िझत बलियास पंचायत से मुखिया पद के लिए जदयू नेता ग्‍यास खान जीते। चंदाडीह से अभय कुमार सिंह, कुर्मा से दीनबंधु दीनानाथ, ख‍स‍िया से अनिता देवी, गच‍िया बसब‍िट्टा से अमरेंद्र कुमार सिंंह, अह‍िरो से अंजू देवी, जयपुर ने नग्‍ना तरन्‍नुम, खरौंधा जोठा से निभा देवी, पैर से आरती देवी, रणगांव से मीना देवी, भेलाया से करुणा देवी, चलना से बीबी फरजाना, लौगांय से ब्रह्मदेव सिंंह।  

बांका के धोरैया सीट से जिला परिषद के तीनों परिणाम आ गए हैं

धोरैया में जिला परिषद के तीन पद हैं। उत्तरी क्षेत्र से रफीक आलम जीते। यहां से लगातार पांच बार से वे या  उनकी पत्‍नी चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस सीट से दो बार उनकी पत्नी बीबी हाजरा खातून जीती थी। इस बार के चुनाव में रफीक आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य यादव को हराया। 

मध्य क्षेत्र से बलजीत सिंह बिट्टू ने 1600 मतों से विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी महताब मेहंदी को हराया। बलजीत धोरैया में ढाई वर्ष तक उपप्रमुख रहने के बाद पहली बार वह जिला परिषद पद के लिए अपनी किस्मत मध्य क्षेत्र से आजमाया रहे थे। वे सफल रहे। 

दक्षिणी क्षेत्र से सोनी सिंह ने लगातार दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी दुखनी खातून 1500  मतों से हराया। सोनी सिंंह भाजपा से जुड़ी हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.