Bihar Lockdown Update News: एक जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन! जनप्रतिनिधियों ने दिए यह संकेत
Bihar Lockdown Extension बिहार में अभी लॉकडाउन लगा हुआ है। एक जून को समाप्त जाएगा। क्या लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा। इस पर संशय बरकरार है। इस संबंध में भागलपुर के जनप्रतिनिधियों ने नीतीश कुमार से कुछ इस तरह मांग की।
भागलपुर, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Lockdown Extension: बिहार में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि एक जून को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी इसे जारी रखने की संभावना है। हालांकि इसमें कुछ ढील दी जा सकती है। कुछ पाबंदियों में ढील और नियमों में छूट की संभावना है। लेकिन लॉकडाउन जारी रहेगा। इस संबंध में राज्य के गृह विभाग ने राज्य के जिलाधिकारियों से सुझाव मांगा और फीडबैक लिया। कई विभागों के प्रधान सचिव, मंत्रियों, सांसद और विधायकों ने लॉकडाउन को जारी रखने पर अपनी सहमति जताई है। यह निर्णय आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में ली जाएग। सोमवार को बैठक होगी।
इस संबंध में भागलपुर लोकसभा के जदयू सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि लॉकडाउन से लोगों को परेशानी हो रही है। लेकिन इसे बढाने के अलावा कोई उपाय है। सरकार को कुछ छूट देते हुए लॉकडाउन को सात-सात दिनों तक दो बार बढ़ाया जाए। लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों में हो रही परेशानी के बारे में बताया गया है। सरकार उनके हित में कार्य कर रही है। अभी पहला उद्देश्य है कोरोना से मुक्ति मिले।
गोपालपुर और जदयू विधायक गोपाल मंडल और सुल्तानगंज के जदयू विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि कोरोना के प्रयास को रोकने के लिए लॉकडाउन के अलावा कोई और उपाय नहीं है। सरकार को चाहिए कि कुछ दिनों को लॉकडाउन बढ़ाया जाए। हालांकि इसमें कुछ छूट दिया जाए ताकि लोगों को परेशानी हो। बाहर से आए लोगों को रोजगार की समस्या हो रही है। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है।
बिहपुर के भाजपा विधायक ई शैलेंद्र, कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव और पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन पासवान ने एक स्वर में कहा कि कोरोना रोधी टीकाकरण दिया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि कोरोना से विजय पाने के लिए टीका लगवा लें। टीकाकरण के बाद हम लोग काफी हद तक सुरक्षित हो जाएंगे। फिलहाल सरकार कुछ और समय तक लॉकडाउन लगाए। ताकि कोरोना का संक्रमण कम हो।
भागलपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सरकार कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच और टीकाकरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट अलग-अलग आती है। किस रिपोर्ट पर भरोसा करे। टीकाकरण की गति कम है। हालांकि इस परिस्थिति को देखते हुए सरकार को चाहिए लॉकडाउन बढ़ाए।
नाथनगर से राजद विधायक अली अशरफ सिद्दीकी ने कहा कोरोना को लेकर चलाई जा रही नीति जनविरोधी है। सरकार इस मामले पर गंभीर रही है। अस्पताल में बेहतर व्यवस्था नहीं है। चिकित्सक नहीं रहते हैं। जांच में पारदर्शिता नहीं है। जांच के कई दिनों बाद रिपोर्ट आती है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाए।
बढ़ सकते हैं मामले
भागलपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय और नवगछिया के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि लॉकडाउन को अचानक खत्म करने से कोरोना के मामलों में बढ़ जाएंगे। सरकार को पूरी एहतियात बरतने की जरुरत है। लॉकडाउन के कारण ही कोरोना संक्रमण के मामले बिहार में नियंत्रित हुए हैं। इसे कुछ दिनों के लिए और बढ़ाया जाए।