Move to Jagran APP

Bihar Lockdown-4 Update News: आठ जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए... कितनी मिलेगी छूट

Bihar Lockdown Extension बिहार में लॉकडाउन चार पर फैसला होगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। लॉकडाउन तीन एक जून को समाप्‍त जाएगा। भागलपुर के सांसद और विधायक ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 07:31 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 12:43 PM (IST)
Bihar Lockdown-4 Update News: आठ जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए... कितनी मिलेगी छूट
बिहार में लॉकडाउन चार को लेकर हुआ फैसला।

भागलपुर, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Lockdown Extension:  बिहार में लागू लॉकडाउन चार के संबंध में आज एक बार फ‍िर निर्णय लिया गया। एक जून तक लॉकडाउन तीन लागू है। इसके बाद लॉकडाउन चार लगा दिया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। लेकिन इस दौरान कुछ ढील दी जाएगी। 11 बजे के बाद आपदा प्रबंधन समूह की बैठक हुई। इसके मुख्‍य सचिव त्रिपुरारी शरण हैं। पहले से उम्‍मीद जताई जा रही थी कि लॉकडाउन चार एक सप्‍ताह के लिए लागू किया जाएगा। इस बीच कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में काफी कमी आयी है। लॉकडाउन के कारण कोरोना के प्रसार में रोकने में बल मिला है। इस कारण सरकार चाह रही है कि लॉकडाउन का आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

loksabha election banner

भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय हुआ। उन्‍होंने पहले ही उम्‍मीद जताई थी कि लॉकडाउन का बेहतर परिणाम मिले हैं। इस कारण कुछ दिनों के लिए अगर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कोरोना के प्रसार को काफी कम किया जा सकता है। अभी भी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। टीकाकरण पूर्ण नहीं हुआ है। टीकाकरण की गति तेज कर दी गई है। टीकाकरण के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह ने राज्‍य के सभी जिलाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की थी। सभी ने लॉकडाउन को कुछ दिनों तक बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन इस बार के लॉकडाउन में कुछ छूट दी दी गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर राज्य में बीते पांच मई से ही लागू लॉकडाउन लगा हुआ है। यह लॉकडाउन तीन चरणों में लगाया गए। अभी एक जून तक लॉकडाउन तीन प्रभारी है। इस बीच भागलपुर के सांसद और विधायक ने भी लॉकडाउन आगे भी जारी रखने की मांग की थी। सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि कोरोना का प्रसार कम हुआ है। लॉकडाउन हटने से इसका प्रसार और बढ़ जाएगा, इसलिए कुछ दिनों के लिए अभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। भागलपुर के सभी भाजपा और जदयू के विधायकों ने लॉकडाउन को आगे भी जारी रखने की बात कही है। जबकि कांग्रेस और राजद के विधायकों ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा क‍ि लॉकडाउन को बढ़ाया जो जाए, लेकिन जनता को हो रही समस्‍याओं पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कोरोना जांच में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। एक ही व्‍यक्ति की जांच अलग-अलग आ रहे हैं। एक सप्‍ताह के लॉकडाउन बढ़ जाने के कारण लोग कोरोना गाइडलाइन के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

नई गाइडलाइन के अनुसार, अब दोपहर दो बजे तक बिहार में दुकानें खुलेंगी। पहले 10 बजे तक था। सरकारी कार्यालयों को खोलने का निर्देश दे दिया गया है। कामकाज शुरू करने की इजाजत है। शेष गाइडलाइन पूर्व की तरह ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.