Move to Jagran APP

Minister Vinod Singh dies : पंचतत्‍व में विलिन हो गए मंत्री विनोद सिंह, शव पहुंचते ही रो पड़ा बथना, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

minister Vinod Singh dies प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि। पत्नी व बेटी ने भी दिवंगत मंत्री को दिया कांधा। राज्य सरकार के पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री थे विनोद कुमार सिंह। शव पहुंचते ही रो पड़ा बथना अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:57 PM (IST)
Minister Vinod Singh dies : पंचतत्‍व में विलिन हो गए मंत्री विनोद सिंह,  शव पहुंचते ही रो पड़ा बथना, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
राज्य सरकार के पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार ङ्क्षसह

कटिहार, जेएनएन। minister Vinod Singh dies : राज्य सरकार के पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह उनके पैतृक गांव मनसाही प्रखंड के बड़ी बथना गांव पटना से सड़क मार्ग द्वारा लाया गया।

loksabha election banner

शव के गांव पहुंचते ही बड़ी बथना गांव रो पड़ा। बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किया।

सुबह  से श्रद्धंजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, एमएलसी सम्राट चौधरी, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, स्थानीय सांसद दुलालचंद गोस्वामी, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, यूपी के विधायक रवि सोनकर, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल चौधरी, मेयर विजय सिंह,  पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, उपमेयर सूरज प्रकाश राय, इशरत प्रवीण, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, चैंबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

बताते चलें कि कोरोना के बाद ब्रेन हेमरेज होने से गुरूग्राम के मे्दांता अस्पताल में सोमवार को उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मनिहारी गंगा तट पर किया गया। दिवंगत नेता की एक झलक पाने को उनके पैतृक आवास पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी की आंखें नम थी। पैतृक आवास पर शव पहुंचते ही बूढ़ी मां बुधिया देवी, पत्नी निशा सिंह एवं दो दो छोटी बेटियां बेसुध हो गई। मंत्री के बड़े भाई जमुना सिंह को लोग ढ़ांढस बंधाने की हर संभव कोशिश कर रहे थे।

भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिनोद जी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनका असमय निधन अपूरणीय क्षति है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा के साथ ही समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। पार्टी हित में उनके द्वारा किए गए काम को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 

दिवंगत मंत्री की पत्नी निशा सिंह और उनकी दोनों पुत्री कशिश व कृष्टि के करूण कंद्रन से हर किसी की आंखो से आंसू बह रहा था। मंत्री के पार्थिव शरीर को उनकी दोनों बेटी सहित  घर की महिलाओं ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमडृ़ा। विनोद सिंह अमर रहे के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

दिवंगत नेता को  शंभू सुमन, अनिल उरांव, अनिल चमरिया,  कविता पासवान, जदयू नेता बलराम पोद्दार, पूर्व राज्यमंत्री, हिमराज सिंह, विश्वनाथ मुकीम, मुन्ना चौधरी, अजय यादव, सुरेश चौधरी, मुखिया दीपनारायण पासवान,मनसाही बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ शशि कुमार , थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव आदि लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.