Move to Jagran APP

Bihar flood news updates: मुंगेर में फिर पुराने रंग में दिख रही गंगा, 24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा जलस्तर

Bihar flood news updates केंद्रीय जलआयोग ने कहा-दो दिन और जलस्तर में होगा इजाफा इसके बाद शांत होगी गंगा। पानी उतरने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों ने ली थी राहत की सांस अब बढ़ी बेचैनी। 39.33 मीटर है डेंजर जोन। 38.15 पहुंच गया था जलस्तर।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 01:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 01:51 PM (IST)
Bihar flood news updates: मुंगेर में फिर पुराने रंग में दिख रही गंगा, 24 घंटे में 30 सेमी बढ़ा जलस्तर
38.45 मीटर पर बह रही गंगा। 02 सप्ताह से जलस्तर में आई थी काफी कमी।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। दो सप्ताह से गंगा का जलस्तर काफी नीचे चला गया था, बाढ़ प्रभावित हुए लोगों ने राहत की सांस ली थी। रविवार की रात से गंगा का जलस्तर में एकाएक बढ़ गया है। 24 घंटे में 30 सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। डेंजर जोन 39.33 मीटर की तुलना में अभी 38.45 मीटर पर गंगा बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के सुरेश कुमार का कहना है कि गंगा का जलस्तर इलाहाबाद में एक मीटर से ज्यादा बढ़ा है, इसका असर मुंगेर में दिख रहा है।

loksabha election banner

अभी दो दिनों तक जलस्तर बढ़ने की संभावना है, इसके बाद जलस्तर नीचे आ जाएगा। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। जलस्तर कम होने के बाद कुछ लोग अपने-अपने घर की ओर प्रस्थान भी करने लगे थे। जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर पर पूरी तरह नजर रख रही है। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर तैनात हैं। दरअसल, इस बार गंगा का जलस्तर डेंजर जोन से 78 सेमी ज्यादा पहुंच गया था। बाढ़ की वजह से जिले के छह प्रखंड पूरी तरह प्रभावित रहा।

बरियारपुर के लोगों की बढ़ी बेचैनी

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर)। जलस्तर में फिर से इजाफा होने पर बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ने लगी है। पीड़ितों का कहना है कि दो सप्ताह पहले की तरह इस बार भी बाढ़ का पानी अधिक क्षेत्रों में फैलता है तो लोगों की कमर टूट जाएगी। बाढ़ का पानी घटने के बाद लोग किसी तरह अपने आप को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण परेशानी बढ़ने की संभावना है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी से पहले से ही गड्ढे तथा खाली स्थान भरे हुए हैं अगर इस बार भी गंगा नदी का जलस्तर उतना ही बढ़ता है तो बाढ़ के सभी क्षेत्रों में फैलने से कोई नहीं रोक सकता है। दियारा में खेतों से बाढ़ का पानी निकलने के बाद किसान कलाई की फसल लगाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से किसान परहेज कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.