Move to Jagran APP

भागलपुर से जदयू के अजय मंडल जीते, चिराग और गिरिधारी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया

Bihar Election Results 2019 LIVE Updates बिहार की 40 सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव के बाद आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:46 AM (IST)
भागलपुर से जदयू के अजय मंडल जीते,  चिराग और गिरिधारी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया
भागलपुर से जदयू के अजय मंडल जीते, चिराग और गिरिधारी ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया

भागलपुर [जेएनएन]। Bihar Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे थोड़ी देर में आने वाले हैं, इसके लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। बिहार की 40 लोकसभा पर इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महगठबंधन (Grand Alliance) के बीच कड़ा मुकाबला है।

loksabha election banner

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर हुए चुनाव में 626 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज उनके भाग्य का फैसला होगा। इसके लिए पूरे बिहार में 33 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। वोटों की गिनती की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी और आठ बजे मतगणना शुरू हो चुकी है।

बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत दिखाई गई है। वहीं महागठबंधन को 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित हुए तो बिहार में महागठबंधन को करारा झटका लग सकता है।

भागलपुर - अजय मंडल जीते: जदयू प्रत्याशी अजय मंडल को 611859 तथा राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 338158 वोट मिले। 

बांका - गिरिधारी यादव जीते: जदयू के गिरिधारी यादव को चार लाख 76 हजार 991 मत हासिल हुआ है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद संसदीय दल के नेता जयप्रकाश नारायण यादव को दो लाख 131 मतों के अंतर से पराजित किया। गिरिधारी यादव को चार लाख 76 हजार 991 मत हासिल हुआ। जबकि जयप्रकाश यादव को केवल दो लाख 76 हजार 860 मत आया। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को एक लाख 3449 मत प्राप्त हुआ। गिरिधारी यादव तीसरी बार बांका से सांसद बने हैं।

मुंगेर - ललन सिंह जीते : ललन सिंह (JDU) 525519 वोट, नीलम देवी कांग्रेस 359303 वोट

जमुई - चिराग पासवान जीते: जमुई लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के चिराग पासवान ने रालोसपा के भूदेव चौधरी को 241049 वोटों से हरा दिया है। रालोसपा के भूदेव चौधरी को 288085 मिले जबकि बीएसपी के उपेन्द्र रविदास को 31611 वोट मिले। विजयी उम्मीदवार चिराग पासवान को कुल 529134 वोट मिले जो कि कुल वोट का 55.75 फीसद है। यहां भी NOTA तीसरे नंबर पर रहा, कुल 39496 लोगों ने NOTA का बटन दबाया।

अररिया -  प्रदीप कुमार सिंह जीते : प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) 618434, सरफराज आलम (राजद) 481193

सुपौल - दिलेश्वर कामैत जीते : जदयू के दिलेश्वर कामैत को 593821, कांग्रेस की रंजीत रंजन को 327975

खगड़िया - महबूब अली कैसर-401581 जीते : खगडिय़ा लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चौधरी महबूब अली कैसर विजयी परचम लहराने में कामयाब रहे। गुरुवार को स्थानीय बाजार समिति प्रांगण में हुई मतगणना की जानकारी देते हुए जिला सूचना पदाधिकारी अमन पटेल ने बताया कि लोजपा के चौधरी महबूब अली कैसर को पांच लाख 40 हजार 222 मत प्राप्त हुआ। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के वीआइपी प्रत्याशी मुकेश सहनी को 2 लाख 54 हजार 184 वोट मिला। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रियदर्शी दिनकर को 51,661 मत प्राप्त हुआ।

मधेपुरा - दिनेश चंद्र यादव जीते : दिनेश चंद्र यादव  जदयू  623288, शरद यादव  राजद  322094,  राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव  97397

किशनगंज डॉ जावेद आजाद जीते: सैयद महमूद असरफ जदयू - 332551, कांग्रेस डॉ जावेद आजाद- 367017

पूर्णिया-संतोष कुमार जीते : जदयू के संतोष कुशवाहा-632924 वोट, कांग्रेस के उदय सिंह- 369463 वोट 

कटिहार से दुलाल गोस्वामी जीते : जदयू के दुलाल गोस्वामी को 559423 वोट, कांग्रेस के तारिक अनवर को 502220 वोट 

बक्सर - अश्विनी कुमार चौबे जीते : अश्विनी कुमार चौबे भाजपा-473053, जगदानंद सिंह राजद-355444

गोड्डा- निशिकांत दूबे जीते : निशिकांत दूबे भाजपा-635383, प्रदीप यादव जेवीएम-450677

साल 2014 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि जेडीयू 2 और लोजपा को 6 सीटें मिली थीं। वहीं, आरजेडी को 4 और कांग्रेस को मात्र दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 2014 के चुनाव में आरजेडी 27 और कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.