Bihar Election PM Modi Rally: वोटरों में उत्साह भर गए PM मोदी, कहा- यहां जीतेगा लोकतंत्र; देखें VIDEO
Bihar Election PM Modi Rally बिहार में मंगलवार को पीएम मोदी ने दो रैलियां कीं। अररिया व सहरसा में अपनी रैलियों में उन्होंने लालू के 15 साल पहले के राज पर हमला करते हुए कहा कि जनता सब समझती है। यहां लोकतंत्र व विकास की जीत होगी।
भागलपुर, जागरण टीम। Bihar Election 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों में लोकतंत्र को लेकर उत्साह का संचार किया। अररिया की अपनी पहली रैली के उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बिहार के लोगों ने मतदान कर लोकतंत्र का बड़ा संदेश दिया है। इसने विश्व को बताया है कि लोकतंत्र की इस जन्मभूमि में लोकतंत्र की जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में अब जंगल राज नहीं रहा, रंगदारी हार रही है और विकास जीत रहा है।
बिहार ने दुनिया को दिया लोकतंत्र का बड़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के काल में बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का बड़ा संदेश दिया है। एक ओर जहां पूरी दूसरी कोरोना से डरी हुई है, बिहार के लाेग घरों से निकल कर मतदान कर रहे हैं। विश्व को सोचना होगा कि बिहार वासी लोकतंत्र में विश्वास करते हैं। यह लोकतंत्र की जन्मभूमि है। यहां के लोगों के जेहन में गहराई से बैठा लोकतंत्र दुनिया के लिए बड़ा संदेश है। इसी धरती ने मानव जाति को लोकतंत्र दिया था।
#WATCH PM Modi addresses election rally in Bihar's Saharsa https://t.co/E0Vy1R38ss" rel="nofollow
— ANI (@ANI) November 3, 2020
15 साल के पहले के लालू राज पर किया हमला
अपनी पहले की चुनावी रैलियों की ही तरह प्रधानमंत्री ने 15 साल के पहले के लालू राज पर हमला किया। कहा कि बिहार में परिवारवाद की हार और लोकतंत्र की जीत हो रही है। यहां रंगबाजी और रंगदारी की हार और विकास की जीत होगी। घोटाला हारेगा और लोगों का श्रम जीतेगा। गुंडागर्दी हारेगी और कानून का राज लानेे वाले जीतेंगे।
लालू-राबड़ी के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलराज वाले गरीबों को घरों में कैद कर उनके बदले खुद ही वोट डाल देते थे। गरीबों को वोट देने का असली अधिकार एनडीए ने दिया है। एनडीए ने ही गरीबों, दलितों, पिछड़ाों व अतिपिछड़ाें को अपनी पसंद के उम्मीदवार चुनने का हक दिया है।
बोले: कांग्रेस ने किया जनता से विश्वासघात
कांग्रेस पर हमलावर मोदी ने एक स्थानीय कहावत की चर्चा करते हुए कहा- अनकर धन पाई, तो नौ मन तोलाई। बताया कि स्वार्थ का भाव यह है कि दूसरे का पैसा जितना चाहे लूटो। झूठ बोल-बोलकर कांग्रेस ने देश के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए। कांग्रेस दशकों पहले से गरीबी हटाने की बात कर रही थी। इतिहास गवाह है कि इन लोगों ने जनता को लंबे समय तक बरगलाया, लेकिन लंबे समय तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। आज कांग्रेस की हालत यह है कि उसके पास लोक सभा व राज्यसभा में सौ सांसद भी नहीं हैं। ऐसा जनता के साथ विश्वासघात का नतीजा है।
जनहित में बड़े काम कर रही एनडीए की सरकार
मोदी ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि एनडीए सरकार जनता के लिए जरूरी काम कर रही है। सिर पर छत और पेट में अनाज हो तो चिंताएं कम हो जाती हैं। बिहार के 25 लाख गरीब परिवारों को घर दिए जा रहे हैं। इनमें से 13 लाख को घर दिए जा चुके हैं। बिहार को दिए जा रहे प्रधानमंत्री ऊर्जा योजना व दूरसंचार के क्षेत्र में किए जा रहे काम सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के लाभ की भी चर्चा की।
अररिया की रैली में उन्होंने पूर्णिया से जलालगढ़-अररिया होते हुए गैस पाइपलाइप बिछाने के काम की भी चर्चा की। यह भी बताया कि सीमांचल के कई जिलों में हर घर में नल का जल पहुंचाने का काम भी चल रहा है। फारबिसगंज-जोगबनी या फारबिसगंज-सीतामढ़ी हाईवे, पूर्णिया में एयरपोर्ट के विस्तारीकरण तथा गलगलिया-अररिया रेललाइन का काम भी चल रहा है।