Bihar Election 2020: भागलपुर में लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा की रोड शो में उमड़े युवा
भागलपुर में शनिवार को लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने रोड शो किया। वह खुद बाइक चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह लोगों से इस बार मौका देने की अपील की। उनके साथ बड़ी संख्या में युवा रो शो में शामिल थे।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर से लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने शनिवार को रोड शो किया। खुद बाइक चलाकर अपने 21 समर्थकों के साथ अपने कार्यालय से निकले तो पीछे-पीछे युवाओं का हुजूम चल पड़ा। रास्ते में लोग राजेश को रोक कर उनका हौसला बढ़ाया। राजेश भी बड़ों का शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। युवाओं से हाथ मिलाया। सबने मंजिल मिलने की बात कह उनका हौसला बढ़ाया। बाइक से निकले राजेश जनसंपर्क अभियान में निकले तो रास्ते में काफी संख्या में युवाओं का जत्था पीछे हो चला। सभी बाइक से खंजरपुर, तिलकामांझी के कई क्षेत्र, बरारी के क्षेत्र, मानिक सरकार, आदमपुर, बूढ़ानाथ रोड होते हुए लहेरी टोला, स्टेशन चौक एवं तातारपुर में आमजनों से मिले। उनसे संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना। उन्हें लोजपा प्रत्याशी ने कहा कि जाति, धर्म, संप्रदाय से इतर विकास के नाम पर वोट दीजिए। लोगों ने लोजपा प्रत्याशी को कहा कि तीन साल तक उनके कामों को वार्ड में देखा है। लोग विकास चाहते हैं। इसलिए दलीय घेराबंदी से अलग इस बार विकास की लड़ाई है। राजेश वर्मा ने लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव में झूठा वादा देखा। कितने लोगों ने कितने वादे किये। अभी मूलभूत सुविधाओं से भी लोग वंचित हैं। एक बार फिर सपना दिखाने गली-गली लोग घूम रहे हैं। अब फिर झांसे में नहीं आना है। आपका बेटा आपके बीच हमेशा रहा है। रहेगा। चाहे कोरोना काल का लॉकडाउन हो या पानी, बोङ्क्षरग का मामला। हमेशा अपने बीच पाएंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री वर्मा को शहर के युवाओं का जन समर्थन मिला। उन्होंने स्थानीय लोगों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के युवा साथियों एवं अभिभावकों के उत्साह और भरोसे ने हर साजिश के चेहरे का रंग उड़ा दिया है। अब शहरवासियों के तेवर और मुझे मेरे दृढ़संकल्प और मेरी इच्छाशक्ति को शहरवासियों के स्नेह और आशीर्वाद से ताकत मिली है।