Move to Jagran APP

Bihar Chunav Results 2020: अलौली में राजद को प्रत्याशी बदलने का मिला फायदा

Bihar Chunav Results 2020 खगडिय़ा के अलौली विधानसभा सीट पर रामवृक्ष ने साधना देवी को कड़े मुकाबले में हराया। यहां पर लोजपा के रामचंद्र सदा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं जाप के बोढऩ सदा को कुल छह हजार मत भी नहीं मिला। कुल मिलाकर यहां पर मुकाबला कांटे का रहा।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 05:00 PM (IST)
Bihar Chunav Results 2020: अलौली में राजद को प्रत्याशी बदलने का मिला फायदा
अलौली (सुरक्षित) और खगडिय़ा में महागठबंधन के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया है।

 खगडिय़ा, जेएनएन। Bihar Chunav Results 2020: जिले के चार विधानसभा में अलौली (सुरक्षित) और खगडिय़ा में महागठबंधन के प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया है। खासकर अलौली विधानसभा में लगातार दूसरी बार राजद ने जीत दर्ज की है। इस बार चुनाव में राजद ने अपना प्रत्याशी बदला था, जिसका फायदा भी मिला। यहां से गत चुनाव में राजद के चंदन कुमार विजयी हुए थे। चुनाव जीतकर वे पहली बार विधायक बने थे। पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट से बेदखल करते हुए अलौली से रामवृक्ष सदा को मैदान में उतारा। रामवृक्ष सदा सामाजिक न्याय आंदोलन के समय से राजद के संग हैं। वे पार्टी के पुराने सिपाही हैं। उनके चुनाव लडऩे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने कांटे की टक्कर के बीच जदयू के प्रत्याशी साधना देवी को पराजित कर जीत दर्ज की।राजद को यहां उम्मीदवार बदलने का फायदा मिला। जिसका फायदा भी मिला और जीत दर्ज की। हालांकि मुकाबला काफी कड़ा रहा। वे सिर्फ 2773 मतों से जीत सके। 14 प्रत्याशियों में पांच प्रत्याशी तो हजार के आंकड़े को पार नहीं कर सके।

loksabha election banner

किस प्रत्याशी को कितने मिले मत

राजद के रामवृक्ष सदा- 47,183

जदयू की साधना देवी - 44,410

लोजपा के रामचंद्र सदा - 26,386

जाप के बोढऩ सदा- 5614

निर्दलीय राजेश कुमार सदा- 5353

निर्दलीय नीलम देवी- 2866

बसपा के जगदानंद सदा - 1894

राष्ट्रीय सेवादल के सुनील कुमार रजक- 1256

सोशलिस्ट समाज दल के श्याम सुंदर राम - 980

जनशक्ति विकास पार्टी के अविनाश कुमार - 974

आप की अपनी अधिकार पार्टी के रणवीर कुमार - 822

प्लुरल्स पार्टी के रतन बिहारी - 768

बहुजन मुक्ति पार्टी के मोनी कुमार- 729

निर्दलय वकील पासवान- 2348

इस सीट पर सबकी थी नजर 

अलौली सुरक्षित विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजर थी। यहां से रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस लगातार चुनाव जीतते थे। लेकिन अब वे सांसद है। पिछली बार वह चुनाव हार गए थे। इस बार इस सीट पर लोजपा ने दूसरे प्रत्‍याशी को उतारा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.