Move to Jagran APP

Bihar Chunav Results 2020: 12 राउंड तक बढ़त बनाने के बाद भी मधेपुरा सीट से हार गए निखिल, चंद्रशेखर ने लगाई हैट्रिक

Bihar Chunav Results 2020 मधेपुरा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला था। यहां से जाप के पप्पू यादव के अलावा जदयू के निखिल मंडल और राजद के प्रो. चंद्रशेखर थे। मतगणना के दौरान लगातार बढ़त के बाद भी निखिल पिछड़ गए। 12वें राउंड तक 1624 वोटों से निखिल आगे थे।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Wed, 11 Nov 2020 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 05:09 PM (IST)
Bihar Chunav Results 2020: 12 राउंड तक बढ़त बनाने के बाद भी मधेपुरा सीट से हार गए निखिल, चंद्रशेखर ने लगाई हैट्रिक
जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ प्रो चंद्रशेखर।

 मधेपुरा, जेएनएन। Bihar Chunav Results 2020: 12 राउंड तक लगातार बढ़त बनाए रखने के बाद भी जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल को हार का मूंह देखना पड़ा। उन्हें राजद के प्रो.चंद्रशेखर ने 15,072 मतों से पराजित कर दिया। मधेपुरा विधानसभा में हुए 35 राउंड के गिनती में राजद के प्रो.चंद्रशेखर ने जीत हासिल की। इस बार उन्होंने तीसरी बार जीत कर हैट्रिक लगाया है। वहीं इस सीट पर तीसरे नंबर पर जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रहे। उन्हें 26,462 मत प्राप्त हुआ है। इस सीट से इस बार 18 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुआ। उसके बाद जदयू ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। 12 राउंड तक लगातार जदयू ने बढ़त बनाए रखा। लेकिन 13 राउंड में पिछड़ गए। उसके बाद से राजद आगे बढ़ गई।

loksabha election banner

हॉट सीट बन गया था मधेपुरा

मधेपुरा विधानसभा इस बार हॉट सीट बन गया था। यहां से इस बार जाप सुप्रीमों सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मैदान में थे। पप्पू यादव के आने के बाद सीट सुर्खियों में था। उनके चुनाव लडऩे से लड़ाई त्रिकोणीय बताया जा रहा था। दो बार से राजद के टिकट से जीत रहे प्रो.चंद्रशेखर के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। लेकिन उन्होंने चुनाव को अनुकूल बनाने में सफलता प्राप्त की। स्थिति को राजद के पक्ष में करने के लिए तेजस्वी यादव ने भी मधेपुरा में कैंप किया था। वर्ष 2015 में यहां राजद व भाजपा के बीच मुकाबला हुआ था। राजद के प्रो.चंद्रशेखर ने भाजपा के विजय कुमार विमल को पराजित किया था।

मधेपुरा विधानसभा में प्रमुख प्रत्याशी व उन्हें प्राप्त मत

-: प्रो. चंद्रशेखर - राजद - 79,839

-: निखिल मंडल - जदयू - 64,767

-: राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव - जाप - 26,462

-: साकार सुरेश यादव - लोजपा - 6,326

-: शशि कुमार - निर्दलीय - 5,534

-: नोटा - 1349


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.