Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020 Results :बांका में कही खुशी-कहीं गम का दिख रहा माहौल

Bihar Chunav 2020 Results बांका में नतीजे के अनुसार कार्यकर्ताओं में खुशी और गम का माहौल देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्र के बाहर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ देखने को मिल रही थी। हालांकि दोपहर दो बजे के बाद सीन साफ होने लगा था।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 05:39 PM (IST)
Bihar Chunav 2020 Results :बांका में कही खुशी-कहीं गम का दिख रहा माहौल
बांका के पीबीएस कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर खड़े लोग।

 बांका [सुधांशु कुमार]। Bihar Chunav 2020 Results :विधानसभा चुनाव की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है। लेकिन कार्यकर्ताओं का जुटान नौ बजे के बाद से ज्यादा होने लगा है। सभी अपने- अपने प्रत्याशी के पक्ष में जीत की जश्न मनाने के लिए बांका पहुंच रहे है। वहीं जैसे-जैसे वोटों की गिनती का राउंड बढ़ता जा रहा है। वैसे ही कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों का भी दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। वोट के अनुसार अलग-अलग कही खुशी-कहीं गम का माहौल देखने को मिल रहा है।

prime article banner

 इस बार दो स्थानों पर चला रहा विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती

बताते चलें की बिहार विधानसभा के चुनाव की गिनती इस बार दो जगहों पर हो रही र्है। धोरैया एवं अमरपुर विधानसभा वोटों की गिनती बांका डायट एवं बेलहर, कटोरिया एवं बांका विधानसभा की गिनती पीवीएस कॉलोज में हो रही है। जौसे-जैसे समय बीता जा रहा है लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। जिस पक्ष का वोट ज्यादा हो रहा है उस पक्ष के लोगों में खुशी का माहौल हो जा रहा तो इसके उलट विपक्षी खेमें में गम स छा जा रहा है। कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ ही अपने दल पर भी नजर बनाए हुए है। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए चाय नाता का भी इंतजाम कर रखा है। वोटों की गिनती के अनुसार लोगों का मत भी बदलते जा रहा है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर चाय की दुकानों पर बाजी लग रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना को लेकर इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। इसके लिए पीबीएस कॉलेज से पहले ही लोगों को रोक दिया जा रहा था। किसी को भी पीबीएस कॉलेज के आसपास नहीं जाने दिया जा रहा था। साथ ही मतदान केंद्र के अंदर जाने वालों का आई कार्ड चेक किया जा रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.