Bihar Chunav 2020 Results : अमौर से अख्तरूल इमान ने सर्वाधिक 52,515 मतों से दर्ज की जीत
Bihar Chunav 2020 Results पूर्णिया के सभी सीटों में से जीत के रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर धमदाह सीट से लेसी ङ्क्षसह रहीं। जबकि तीसरे स्थान पर पूर्णिया से विजय खेमका रहे। वहीं सबसे कम 16373 मतों से बायसी में हुआ जीत-हार का निर्णय।
पूर्णिया, जेएनएन। जिले में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड अमौर सीट के नाम रहा। यहां से एआइएमआइएम के अख्तरूल इमान ने जदयू के सबा जफर को 52,515 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। अख्तरूल इमान को 94,459 और सबा जफर को 41,944 मत मिला। अमौर से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक अब्दुल जलील मस्तान 31,863 मतों से तीसरे स्थान पर रहे।
लेसी सिंह को मिले कुल 97057 मत
मतों के अंतर से जीतने वालों में दूसरे स्थान पर धमदाहा से जदूय विधायक लेसी ङ्क्षसह रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदि राजद के दिलीप यादव को 33,594 मतों से हराया। लेसी ङ्क्षसह को 97,057 और दिलीप यादव को 63,463 मत मिला। पूर्णिया सीट से भाजपा के विजय खेमका को 97,757 और कांग्रेस की इंदू सिन्हा को 65,603 मत प्राप्त हुआ। यहां से विजय खेमका ने 32,154 मतों से जीत दर्ज की।
बायसी में सैय्यद रूकनुद्दीन अहमद को मिले 68,416 मत
बायसी से एएमआइएमआइ के सैय्यद रूकनुद्दीन अहमद को 68,416 और बीजेपी के विनोद कुमार को 52,043 मत मिला। यहां से सैय्यद रूकनुद्दीन ने 16,373 मतों से जीत हासिल की। कसबा विधान सभा से कांग्रेस के मो आफाक आलम को 77,410 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदि लोजपा के प्रदीप कुमार दास को 60,132 मत मिला। हम प्रत्याशी राजेंद्र यादव को 23,716 मत मिला। यहां से मो आफाक आलम ने 17,278 मतों से जीत हासिल की।
रूपौली में बीमा भारती ने 19,330 मतों से मारी बाजी
रूपौली से जदयू की बीमा भारती को 64,324 मत तो लोजपा के शंकर ङ्क्षसह को 44,994 मत प्राप्त हुआ। यहां से बीमा भारती ने 19,330 मतों से जीत हासिल की। बनमनखी से भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि को 93,594 मत और राजद के उपेंद्र शर्मा को 65,851 मत मिला। यहां से कृष्ण कुमार ऋषि ने 27,743 मतों से जीत हासिल की।
इधर चुनाव में सबसे ज्यादा 97,757 मत पूर्णिया सीट पर विजय कुमार खेमका को मिला।