Move to Jagran APP

दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय आ रहे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानिए... क्‍या है उनका कार्यक्रम

लखीसराय के विधायक विजय कुमार सिन्‍हा के बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष बनने के बाद वे पहली बार यहां आ रहे हैं। उनका यहां कई कार्यक्रम है। वे कई मंदिरों में जाकर पूजा पाठ करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने उनके सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 09:28 AM (IST)
दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय आ रहे बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानिए... क्‍या है उनका कार्यक्रम
बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार सिन्‍हा आज लखीसराय आ रहे हैं।

लखीसराय, जेएनएन। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जितने और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रविवार को लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय आ रहे हैं। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान में जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा अपने पैतृक गांव मोकामा के बादपुर से दोपहर 12:00 बजे लखीसराय के लिए प्रस्थान करेंगे और 12: 30 बजे बड़हिया पहुंचेंगे और सबसे पहले नगर पंचायत बड़हिया स्थित शक्तिपीठ मां जगदंबा मंदिर और पौराणिक काली मंदिर  में जाकर पूजा आराधना करेंगे। इसके बाद वे बड़हिया से लखीसराय होते हुए रामगढ़ चौक और हलसी प्रखंड क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम भी लखीसराय में होगा।

सोमवार 30 नवंबर की सुबह बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा स्थानीय श्री इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में पूजा आराधना करेंगे। इसके बाद वे झारखंड स्थित देवघर और बासुकीनाथ मंदिर में पूजा के लिए प्रस्थान करेंगे। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में पहली बार लखीसराय आगमन पर एनडीए कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।उनके स्वागत की भी भव्य तैयारी की गई है।

महागठबंधन के विधायकों का आज होगा अभिनंदन

रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नव युवक नाट्य कला मंच नन्हकू मंडल टोला के प्रांगण में आज सोमवार को महागठबंधन के खगडिय़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव और अलौली (सुरक्षित) से राजद विधायक रामवृक्ष सदा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि समारोह में बड़े पैमाने पर राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के सवालों को लेकर, युवाओं के रोजगार को ले महागठबंधन की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खगडिय़ा के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अन्नदाता किसानों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है। विवश किसान सड़कों पर उतर आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.