Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : सखी बूथों पर महिलाएं ही संभालेंगी ईवीएम के साथ रायफल

इस बार के विधानसभा चुनाव में लगभग दो सौ बूथों पर महिला कर्मी मतदान का कार्य संभालेंगी। उन पर ईवीएम मशीन चलाने से लेकर रायफल के साथ सुरक्षा तक की जिम्मेदारी होगी। महिला कर्मी ही मतदाताओं को कतारबद्ध करेंगी और बूथ पर अंगुली में अमिट स्याही भी लगाएंगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 10:15 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 10:15 PM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : सखी बूथों पर महिलाएं ही संभालेंगी ईवीएम के साथ रायफल
करीब दो सौ सखी बूथों पर मतदान कराने के लिए केवल महिला कर्मियों की ही तैनाती होगी।

बांका [राहुल कुमार]। वैसे तो हर त्योहार की अधिकांश जिम्मेदारी आधी आबादी संभालती आई है। पर अबतक लोकतंत्र का महापर्व चुनाव ही ऐसा था जिससे वे दूर थीं। लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में वे महती भूमिका में दिखेंगी। बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मी ही नजर आएंगी। उन पर ईवीएम मशीन चलाने से लेकर रायफल के साथ सुरक्षा तक की जिम्मेदारी होगी। महिला कर्मी ही मतदाताओं को कतारबद्ध करेंगी और बूथ पर अंगुली में अमिट स्याही भी लगाएंगी। मतदान के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर वह लाठी भांजने में भी पीछे नहीं रहेंगी। बड़ी संख्या में महिला कर्मियों को दंडाधिकारी भी बनाया गया है।

loksabha election banner

इस बार करीब दो सौ सखी बूथों पर मतदान कराने के लिए केवल महिला कर्मियों की ही तैनाती होगी। इन बूथों पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी कोटि के मतदान कर्मी व गश्ती दंडाधिकारी महिलाएं ही होंंगी। इन बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिस जवानों को ही सौंपा जाना है। विधानसभा चुनाव में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को चुनाव कर्तव्य पर नहीं लगाया गया था। पिछले दो चुनावों में महिला सशक्तीकरण के नाम पर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच सखी बूथ या ङ्क्षपक बूथ बनाए गए थे। लेकिन इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में सखी बूथों की संख्या 50 से अधिक कर दी गई है।

1800 महिला कर्मियों को जारी हुआ नियुक्ति पत्र

पहले चरण में बांका के 2045 मतदान केंद्रों पर सफलता पूर्वक मतदान कराने के लिए लगभग 1800 महिला कर्मियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए है। उनमें से आठ सौ महिला मतदान कर्मी दो सौ सखी बूथों पर तैनात रहेंगी तथा शेष मिश्रित बूथों पर चुनाव ड्यूटी बजाएंगी। ये मिक्स बूथ हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे, जहां पुरुष मतदान कर्मियों के साथ महिला कर्मी तैनात रहेंगी। ऐसे बूथ पर दो-दो महिला और पुरुष कर्मियों की तैनाती का प्रस्ताव है। चुनाव आयोग के निर्देश पर महिला कर्मियों की सुविधा के लिए उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र में ही ड्यूटी दी जा रही है। वहां बाजार और यातायात की सुविधा वाले सड़क किनारे वाले बूथों पर उनकी तैनाती की योजना है। प्रशासनिक स्तर से उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विधानसभा महिला बूथ मिक्स बूथ

अमरपुर 50 75

बांका 52 83

बेलहर 31 50

धोरैया 30 54

कटोरिया 15 44

इस बार बड़ी संख्या में महिला कर्मियों की चुनाव ड्यूटी पर लगाया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद करीब दो सौ महिला बूथों और लगभग तीन सौ मिक्स बूथों पर उनकी ड्यूटी लगाई जा रही है। आयोग के निर्देश पर इसका ध्यान रखा जा रहा है कि उन्हें बूथों तक पहुंचने में आसानी हो। इसके मद्देनजर आमतौर पर उनके गृह जिले में उनके मतदान को छोड़ यातायात सुविधा वाले बूथों पर उनकी तैनाती की जा रही है।

सुरेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.