Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-एनडीए एकजुट, पूर्वाग्रह छोड़ें कार्यकर्ता

Bihar Assembly Elections 2020 भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पीरपैंती के विभिन्‍न इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:37 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-एनडीए एकजुट, पूर्वाग्रह छोड़ें कार्यकर्ता
Bihar Assembly Elections 2020 : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-एनडीए एकजुट, पूर्वाग्रह छोड़ें कार्यकर्ता

भागलपुर, जेएनएन। तीन दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बाबा बटेश्वरनाथ के दरबार में माथा टेकने के बाद पीरपैंती विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों में जनसंवाद किया।

loksabha election banner

पीरपैंती बाजार, बुद्धूचक तथा खावासपुर में जनसंवाद में गंगा कटाव से बचाव हेतु कोई ठोस उपाय करने की मांग की गई। इस पर उन्होंने कहा कि कटाव की समस्या के लिए केंद्रीय जल मंत्रालय को प्रस्ताव दिया गया है। अगले एक वर्ष में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर से मिर्जाचौकी सड़क का दिसंबर तक कायाकल्प हो जाएगा। साथ ही पीरपैंती पावर प्लांट के बाधा के लिए बिहार के सीएम व केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से समस्या का समाधान करवाने की बात कही। बाद में उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुशासन का पाठ पढ़ाया। 2020 में सभी विधानसभा में एनडीए का विधायक कार्यकर्ता बनाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के जो भी प्रत्याशी हो उन्हेंं एक मत हो कर जिताने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि राजग एकजुट है। सभी कार्यकर्ता पूर्वाग्रह छोड़कर एक साथ चुनावी अभियान में जुट जाएं।

इससे पहले गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बाबा बटेश्वरनाथ के दरबार में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्‍होंने पीरपैंती विधानसभा के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में जनसंवाद किया। पीरपैंती के शेरमारी स्थित मिंकू तिवारी के प्रशाल में जनसंवाद में वे लोगों से रू-ब-रू हुए। पीरपैंती बाजार, बुद्धूचक तथा खावासपुर में उनसे लोगों ने गंगा कटाव से बचाव हेतु कोई ठोस उपाय करने की। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही भागलपुर के सांसद अजय मंडल और वे भारत सरकार के जल मंत्रालय से मिलकर इसका निदान करेंगे। उन्‍होंने विश्वास जताया कि एक वर्ष में इस समस्‍या का निदान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भागलपुर से मिर्जाचौकी एनएच 80 का दिसंबर तक कायाकल्प हो जाएगा।

इस अवसर पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष  निशांत पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे का चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। शेरमारी पहुंचने पर गाजे-बाजे से उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व विधायक अमन कुमार, ललन पासवान ,पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। उन्होंने चंदन नगर, गोराडीह, एकड़ारा, गौघट्ठा, बुधुचक, टोपरा, पीरपैंती बाजार, शेरमारी बाजार, दुबौली आदि जगहों में भी जनसंवाद आयोजित की।

स्थानीय सांसद अजय मंडल ने कहा कि किसान भय के माहौल में नहीं रहें, यदि कोई अपराधी आपको परेशान करता है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। पीरपैंती पावर प्लांट के बाधा के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से उन्‍होंने समाधान की बात की है। उन्‍होंने के राजग एकजुट है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी एनडीए कार्यकर्ता मिलकर गठबंधन धर्म का पालन करें। भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि भागलपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की पूरी तैयारी की है। गठबंधन धर्म के तहत जिनको भी जहां से उम्‍मीदवार बनाया जाएगा, भाजपा कार्यकर्ता उन्‍हें जिताने के लिए कार्य करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.