Move to Jagran APP

Bihar Assembly Elections 2020 : पीरपैंती विधानसभा में भाजपा की चुनावी तैयारी, भाजपा और महिला मोर्चा की हुई बैठकें

Bihar Assembly Elections 2020 भारतीय जनता पार्टी और इसकी महिला इकाई ने पीरपैंती विधानसभा में बैठकें की। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्‍यक्ष और विधानसभा प्रभारी भी शामिल हुए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 07:32 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 07:32 AM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 :  पीरपैंती विधानसभा में भाजपा की चुनावी तैयारी, भाजपा और महिला मोर्चा की हुई बैठकें
Bihar Assembly Elections 2020 : पीरपैंती विधानसभा में भाजपा की चुनावी तैयारी, भाजपा और महिला मोर्चा की हुई बैठकें

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 :  पीरपैंती में  भाजपा दक्षिणी मंडल महिला मोर्चा की सांगठनिक बैठक महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया सिंह की अध्यक्षता गई। इस दौरान बूथ स्तर पर सप्तसखी टोली बनाने का निर्णय लिया गया। यह सप्तसखी टोलियां चुनाव के समय महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार के लिए बूथों पर लाने का कार्य करेगी। बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा की जिलाअध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने जहां महिलाओं को विशेष तरजीह और सुरक्षा मिली है। पंचायत और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं 50 फीसद आरक्षण देकर राजनीतिक और सामाजिक रुप से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य किया। आज गांव की लड़कियां भी निर्भीक होकर साइकिल से विद्यालय पढ़ने जाती है। इतना ही नहीं राष्ट्र की सुरक्षा हो अथवा समाज की सुरक्षा हमारी बेटियां हर मोर्चे पर तैयार रहती है। आज हर जगह महिलाओं को उचित सम्मान दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अब महिलाओं का फर्ज है कि चुनाव में पुनः एक बार बिहार में एनडीए की सरकार बनाने हेतु गांव-गांव संपर्क अभियान चलाएंगे। बैठक को पूर्व विधायक अमन कुमार, पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार, प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा सह क्षेत्रीय प्रभारी माला सिंह, उपाध्यक्ष किरण राजहंस, बबिता मिश्रा, कोषाध्यक्ष नारायणी मिश्रा के अलावा विधानसभा प्रभारी संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष मिठू पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। इन वक्‍तओं ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में हमारी महिलाएं कम नहीं है। एनडीए सरकार ने इन महिलाओं के लिए कई कार्य किए। आज गांव-गांव जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य चल रहा है। यह महिलाएं अब आर्थिक रूप से मजबूत होकर अपने पैरों पर खड़ा हो रही है। अपने परिवार का भरण पोषण खुद कर रही है। सरकार भी इस कार्य के लिए मजबूती से उनके साथ खड़ी है। बैठक में पिंटू मंडल, चिंटू जयसवाल, महिला मोर्चा महामंत्री अर्चना देवी, उपाध्यक्ष लखपति देवी, शीला देवी, मंत्री गुड्डी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभावती देवी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

पीरपैंती बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में भाजपा उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष ई प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ पर महाजनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागृत करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनों को अवगत कराएंगे। इस दौरान पूर्व विधायक अमन कुमार, ई ललन कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्‍वेता सिंह, विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, ऋषिकेश सिंह, मुरारी तुलसियान, राजा साह, ललिता देवी, अशोक सिंह, अवधेश साह, बरमेश्वर राय, मुरारी राय आदि ने भी संबोधित किया। इन वक्‍ताओं ने कहा कि जब से राज्य में एनडीए की सरकार आई तब से दियारा क्षेत्र में अमन और शांति कायम हुआ। जिस दियारा क्षेत्र में कभी आए दिन गैंगवार और अपराध की घटनाएं होती थी। वहां आज शांति व्यवस्था कायम है। एनडीए शासन में ही गांव-गांव सड़कों का जाल बिछा है। पूरे दियारा क्षेत्र में बिजली पहुंचा दी गई है। आज किसान हो, प्रवासी मजदूर हो या बाढ़ पीड़ित हो हर किसी को केंद्र और राज्य सरकार ने राहत देने का कार्य किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.