Move to Jagran APP

बिहार चुनाव 2020 : बांका में बोले ओवैसी - NRC और CAA पर अपनी नीति स्‍पष्‍ट करे राजद

Bihar Assembly Elections 2020 बांका विधानसभा के भेड़ामोड़ में एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने चुनावी सभा का संबोधित किया। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी नीतीश कुमार के साथ-साथ कांग्रेस और राजद की भी नीतियों की आलोचना की।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:19 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:19 PM (IST)
बिहार चुनाव 2020 : बांका में बोले ओवैसी - NRC और CAA पर अपनी नीति स्‍पष्‍ट करे राजद
बांका विधानसभा के भेड़ामोड़ में एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी।

बांका, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 :  एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी लगातार बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने बांका विधानसभा में भी चुनाव सभा को संबोधित किया। भेड़ामोड़, बाराहाट में आयोजित चुनावी सभा में उन्‍होंने केंद्र और राज्‍य सरकार के साथ-साथ राजद और कांग्रेस की नीतियों की भी आलोचना की। उन्‍होंने कहा बिहार में अगर भाजपा सत्ता में है तो इसका जिम्मेदार कांग्रेस और राजद है। उन्‍होंने कहा कि कहा कि नीतीश कुमार को पिछले विधानसभा चुनाव में सभी ने मुख्यमंत्री बनाया। बाद में वे भाजपा के साथ मिल गए। वही हाल यहां के राजद प्रत्‍याशी का भी है। उन्‍होंने कहा कि यहां के प्रत्याशी भी इधर से उधर आते जाते रहते हैं। नेताओं के पार्टी बदलने से लोगों के विकास में बाधा उत्‍पन्‍न होती है।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा लॉकडाउन के समय में नीतीश कुमार ढाई महीने तक कमरे में बंद थे। जबकि राजद के नेता प्लेन पर केक काट रहे थे। उन्हें बाहार में रह रहे प्रवासी मजदूरों की चिंता नहीं थी। अब चुनाव के समय रोजगार के नाम पर दोनों झूठी अपवाह फैला रहे है। बिहार के अस्पताल में डॉक्टर और विद्यालय में शिक्षकों का अभाव है। इस ओर सरकार का कभी ध्‍यान ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की सरकार फ्री में मछली नहीं देगी। बल्कि मछली पकड़ना सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हर बच्चों को उच्च शिक्षा मिलेगी। जिससे उन्हें रोजगार मिलने में दिक्कत नहीं होगी। वे रालोसपा प्रत्याशी कौशल सिंह के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे थे। 

उन्होंने कहा कि अगर राजद किसी खास वर्ग का हिमायती है। तो एनआरसी और सीएए के बारे में अपनी नीति स्‍पष्‍ट करे। उन्‍होंने राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को उन्‍हें विधानसभा में उठाना चाहिए। लेकिन राजद ने इस मामले पर अपनी नीति कभी स्‍पष्‍ट नहीं की। इससे स्‍पष्‍ट है कि राजद किसी खास वर्ग का हितैशी नहीं है। उन्होंने बांका विधानसभा से रालोसपा उम्मीदवार कौशल सिंह को जिताने की अपील की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.