Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election Results 2020 : भागलपुर में भाजपा को एक बार फिर ले डूबा शहर का दक्षिणी खंड, मामूली अंतर से हारे रोहित

Bihar Assembly Election Results 2020 इस बार के भी विधानसभा चुनाव में भागलपुर से भाजपा प्रत्‍याशी की हार हो गई। भाजपा के वोट में लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने लगाई सेंध। निर्दलीय विजय साह को 3292 वोट। मामूली अंतर से भाजपा प्रत्‍याशी रोहित चुनाव हार गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 12:28 PM (IST)
Bihar Assembly Election Results 2020 : भागलपुर में भाजपा को एक बार फिर ले डूबा शहर का दक्षिणी खंड, मामूली अंतर से हारे रोहित
Bihar Assembly Election Results 2020 : भागलपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्‍याशी रोहित पांडेय चुनाव हार गए।

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा की हार का कारण एक बार फिर शहर का दक्षिणी खंड बना है। चुनाव के ठीक पहले वैश्य समुदाय से आने वाले संतोष कुमार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से भी भाजपा को कोई फायदा नहीं पहुंचा। संतोष शहर के दक्षिणी खंड के वार्ड नंबर 51 के रहने वाले हैं और पूर्व पार्षद भी है। 2015 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे के हार का कारण भी दक्षिणी खंड ही बना था। तब भाजपा से बागी हुए विजय साह ने निर्दलीय लड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम किया था। कांग्रेस के अजीत शर्मा को 70514 और भाजपा के अर्जित शाश्वत चौबे को 59856 वोट आया था। जबकि बागी विजय साह को 15212 वोट आया था। चुनाव बाद पार्टी ने विजय साह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। दो वर्ष बाद विजय साह को रोहित पांडेय के कहने पर निलंबन मुक्त कर दिया गया था। निलंबन मुक्त होने के बाद कुछ वर्ष बाद ही भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय को हराने के लिए विजय साह फिर से निर्दलीय चुनाव मैदान में आए और 3292 मत प्राप्त किया। पिछले चुनाव की तुलना में भले ही विजय साह को कम मत प्राप्त हुए, लेकिन भाजपा प्रत्याशी 950 वोट से चुनाव हार गए।

loksabha election banner

भाजपा प्रत्याशी के हार का दूसरा कारण लोजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को दक्षिणी खंड में अच्छा-खासा वोट मिलना भी है। दक्षिणी खंड के कई बूथों पर लोजपा प्रत्याशी को सौ से अधिक मत मिले हैं। यह वोट कभी भाजपा का परंपरागत रहा है। भाजपा इसे अपना वोट मानते हुए जीत के लिए आश्वस्त थी। लेकिन लोजपा प्रत्याशी यहां के अधिकांश बूथों पर 50 से अधिक मत प्राप्त किए। एक दर्जन से अधिक बूथों पर सौ से अधिक मत प्राप्त किए। हालांकि भाजपा के हार का अंतर कम करने में भी दक्षिणी खंड की जनता की बड़ी भूमिका रही। कुछ बूथ को छोड़ दें तो अधिकांश बूथों पर दो सौ से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा रोहित पांडेय का कहना है कि उनकी खुद की व्यवस्था में कुछ कमी रह जाने के कारण ही हार हुई है। जनता वोट करने में आगे रही और हम वोट दिलाने में पीछे रह गए।

दो बूथ पर चार सौ से अधिक मत

भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय को मात्र दो बूथ पर चार सौ से अधिक मत मिले हैं। बूथ संख्या 79 व 117 पर उन्हें 402 व 400 मत मिले हैं। हालांकि भाजपा प्रत्याशी को दो सौ से अधिक बूथों पर सौ से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। सौ के करीब बूथों पर दो सौ से अधिक मत मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.