Move to Jagran APP

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: आज शाम तक ईवीएम में बंद हो जाएगी पूर्व बिहार के 237 प्रत्याशियों की किस्मत

Bihar assembly election 2020 बिहार विधानसभा के लिए प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज पूर्व बिहार के 16 सीटों पर मतदान हो गया है। यहां 237 प्रत्याशियों चुनाव मैदान हैं। मुख्‍य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होने की संभावना है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 08:53 AM (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: आज शाम तक ईवीएम में बंद हो जाएगी पूर्व बिहार के 237 प्रत्याशियों की किस्मत
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : भागलपुर में मतदान के पूर्व तैयारियों का जायजा लेते पुलिस पदाधिकारी।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar assembly election 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग आज होगी। प्रशासन की ओर से चुनाव कराने वाली टीमों को रवाना कर दिया गया है। पूर्व बिहार की 16 सीटों पर 237 प्रत्याशियों की किस्मत आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी। आंकड़े के हिसाब से देखें हर सीट एक नंबर है और हर सीट का बराबर महत्व है, लेकिन इन 16 सीटों में तकरीबन आधे दर्जन सीटों पर सबकी नजर है। जमुई विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह उम्मीदवार हैं। अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। यहां से राजद के उम्मीदवार हैं विधायक विजय प्रकाश। पूर्व मंत्री और इलाके के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व विधायक अजय प्रताप रालोसपा से उम्मीदवार हैं। इस सीट से कुल 14 जनादेश के आकांक्षी हैं।

loksabha election banner

प्रथम चरण में ही इन 16 सीटों में बिहार सरकार के मौजूदा तीन मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। कई पूर्व मंत्री भी हैं। लखीसराय सीट से उद्योग मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा के उम्मीदवार हैं। यहां से कांग्रेस ने अनीश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक फुलेना सिंह भी निर्दलीय मैदान में हैं। यहां से कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जमालपुर से मंत्री शैलेश कुमार जदयू प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के अजय कुमार सिंह और लोजपा के दुर्गेश कुमार के अलावे 22 प्रत्याशी खड़े हैं। बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल भाजपा के उम्मीदवार हैं। राजद ने पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी को यहां से मुकाबले में उतारा है। रालोसपा से कौशल सिंह के अलावे यहां 16 और उम्मीदवार भी हैं।

पूर्व बिहार की कम से कम तीन सीटों पर 'विरासत की सियासत' पर जनता अपनी मत भी देगी। जमुई से श्रेयसी सिंह बांका के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री हैं।

जमुई जिले के गिद्धौर निवासी यह परिवार पहली दफे सीधे तौर पर जमुई के सियासी मैदान में कूदा है। इसी प्रकार पूर्व राजद से पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की पुत्री दिव्या प्रकाश तारापुर से चुनावी मैदान में हैं। तारापुर सीट भौगोलिक नजरिए से मुंगेर जिले में है जबकि यह जमुई संसदीय सीट का हिस्सा है। जमुई जिले के रहने वाले जयप्रकाश खुद बांका से पूर्व सांसद रहे हैं। इस लिहाज से मंत्री पुत्रियों ने अपने पिता की विरासत वाली किसी खास सीट पर दावा नहीं किया है। ऐसे में विरासत की सियासत के लिहाजा से कहलगांव सीट पर लोगों को खास नजर है। इस सीट से रिकार्ड नौ बार विधायक रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता व वर्तमान विधायक सदानंद सिंह ने अपने पुत्र शुभानंद मुकेश को कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में ही उतारा है। यहां भाजपा ने पवन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। खास यह भी गठबंधन की राजनीति के दौर में पहली बार भाजपा के हिस्से में कहलगांव सीट आई है। यहां से कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.