Bihar Assembly Election 2020: बांका में मनोज तिवारी ने कहा- चुनाव के बाद बिहार के हर एक लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
बांका में भाजपा के वरीय नेता रामनारायण मंडल के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव बाद बिहार में हर एक लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे।
बांका, जेएनएन। ...जियो हो बिहार के लाला के साथ ही भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शहर के पीबीएस कॉलेज में शमां बांध दिया। मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। आधा घंटा विलंब से पहुंचने के बाद भी मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरिया अंदाज में सभी को आनंदित कर दिया।
बिहार के सभी घरों में आज गैस का कनेक्शन
सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार के सभी घरों में गैस, कोरोना काल में अनाज व बेटियों के साइकिल मिला। ये सब नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की साझेदारी से ही संभव हो पाया है। मनोज ने कहा कि सरकार ने इस कोरोना के संकट में सभी का साथ दिया। साथ ही जनधन योजना के तहत सभी के खाते खोलकर उसमें पैसे भी दिए। जल्द ही चुनाव के बाद बिहार के बच्चे-बच्चे को कोरोना का टीका मुफ्त में दिया जायेगा। बिहार की सड़कें आज विकास की तस्वीर बयां कर रही है। साथ ही कहा कि भाजपा व नीतीश का हाथ मजबूत कर आत्मनिर्भर बिहार बनाना है। इसके लिए सभी को एक मत होकर रामनारायण मंडल को जिताऐ की अपील की।
लोगों से एनडीए गठबंध के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरिया लहजें अपने भोजपुरी भाषा के माध्यम से गमछा फैला कर सभी से एनडीए गठबंधन को जिताने की अपील की। अपने दस मिनट के संबोधन में उन्होने नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार की जमकर बड़ाई की। साथ ही उन्होंने देरी के लिए सभी से मांफी भी मांगी। मौके पर एनडीए प्रत्याशी रामनारायण मंडल ने कहा के बिहार विकास की एक नई गाथा लिख रहा है। नरेंद्र मोदी और नीतीश की जोड़ी ने बिहार के विकास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ा है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीतेश चौधरी सहित अन्य थे।