Move to Jagran APP

भागलपुर के मौसम का अपडेट : दो दिनों में हो सकती है बारिश, बच्चों और बुजुर्गों को लेकर बरतें सावधानी

भागलपुर के मौसम का अपडेट - नए साल 2022 का आगाज हल्की रिमझिम बारिश के साथ हो सकता है। आने वाले दो दिनों में बिहार के भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के बाद ठंड में वृद्धि होगी।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 06:55 AM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 06:55 AM (IST)
भागलपुर के मौसम का अपडेट : दो दिनों में हो सकती है बारिश, बच्चों और बुजुर्गों को लेकर बरतें सावधानी
नए साल 2022 का स्वागत करेंगी बारिश की बूंदें।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर : भागलपुर के मौसम का अपडेट- मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। नए साल 2022 का स्वागत बारिश की हल्की बूंदों के साथ होगा। बारिश होगी, तो ठंड भी बढ़ेगी। तेज हवाओं के साथ तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जाएगी। संभावना है कि बुधवार को बारिश होगी। 

prime article banner
  • -पिछले पांच दिनों में पांच डिग्री चढ़ा पारा, ठंड से मिली राहत
  • - अगले दो-चार दिनों में हो सकती है बारिश, पड़ेगी कढ़ाके की ठंड

रविवार का तापमान

  • - 23.8 डिग्री : अधिकतम तापमान
  • - 11.2 डिग्री : न्यूनतम तापमान
  • - 93 फीसद आर्द्रता के साथ 6.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण - पूर्व हवा चल रही है।

 22 से 26 दिसंबर अर्थात पिछले पांच दिन में पांच डिग्री तापमान चढ़ जाने से जिले के लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। बीएयू से प्राप्त आंकड़े के अनुसार 21 दिसंबर को तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 26 दिसंबर को बढ़कर 11.2 डिग्री पर पहुंच गया। हवा स्थिर है, साथ ही उसकी दिशा भी बदल गई है। जिससे बर्फीली ठंड से फिलहाल राहत मिल गई है। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी। आने वाले दो चार दिनों में बारिश के साथ फिर कढ़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हवा की गति पश्चिम से पूर्व हो जाने और बादल छाने के कारण ऐसी स्थिति हुई है। अगले दो दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। आकाश में बादल छाये रहेंगे। धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। हवा शांत रहेगी। 29 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। हवा की दिशा बदलेगी। पछुआ हवा के चलने से ठंड में वृद्धि होगी।

सहरसा में कंबल वितरण 

राजनपुर (सहरसा): महिषी प्रखंड अंतर्गत राजनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय प्रांगण में कोसी समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष मीर रिजवान के नेतृत्व जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। चिकित्सक डा. अजय ङ्क्षसह ने कंबल का वितरण करते हुए सेवा की सराहना की। संगठन द्वारा करीब पांच सौ जरूरतमंद के बीच कंबल बांटा गया। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि लगातार लोगों की सेवा की जा रही है। ठंड में ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कंबल वितरण समारोह में चिकित्सक डा. विजय शंकर, डा.भुवन सिंह, डा. मु. तारिक, डा. रंजेश सिंह, डा. अभिषेक कुणाल, डा.अब्दुल सलाम, डा. जफर खान सहित लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.